Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsConstruction of Road to Historic Andareshwar Mahadev Temple in Jattari Approved at Cost of 34 99 Lakhs
अंडारेश्वर महादेव मार्ग निर्माण स्वीकृत

अंडारेश्वर महादेव मार्ग निर्माण स्वीकृत

संक्षेप:

Aligarh News - अंडारेश्वर महादेव मार्ग निर्माण स्वीकृत n 34.99 लाख की लागत से होगा निर्माण n जट्टारी

Jan 25, 2026 01:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

n 34.99 लाख की लागत से होगा निर्माण n जट्टारी का प्रमुख धार्मिक स्थल है प्राचीन मंिदर जट्टारी, संवाददाता। कस्बा जट्टारी स्थित प्राचीन अंडारेश्वर महादेव मंदिर तक कस्बा के मुख्य मार्ग से सड़क के नव-निर्माण को शासन से राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद उत्तर प्रदेश नवीन मंडी स्थल धनीपुर (अलीगढ़) के अंतर्गत स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना पर लगभग 34.99 लाख रुपये की लागत आएगी। यह सड़क जट्टारी के मुख्य मार्ग से मंदिर तक बनाई जाएगी। बता दें कि अंडारेश्वर महादेव मंदिर जट्टारी का एक ऐतिहासिक और प्रमुख धार्मिक स्थल है। महाशिवरात्रि और सावन के महीने में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह मंदिर अपनी प्राचीनता और मणिकुटिया के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है।खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर ने बताया कि इस सड़क के निर्माण से श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि विशेषकर पर्वों और मेलों के दौरान लगने वाले जाम और अव्यवस्था से राहत मिलेगी। सड़क बनने से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्र का विकास होगा। विधायक दिलेर ने इस परियोजना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए। प्रेमचंद अग्रवाल अध्यक्ष जट्टारी उद्योग व व्यापार मण्डल एवं स्थानीय निवासियों ने इस सड़क निर्माण को वर्षों पुरानी मांग बताया है। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि वे विगत कई वर्षों से उक्त मार्ग को दुरुस्त कराने के लिए प्रयासरत थे एवं अनेक जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन के माध्यम से दुर्गम मार्ग के बारे में अवगत कराया तथा दुरुस्त करने की मांग की थी। उन्होंने शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद किया है।