ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़पूर्व ब्लाक प्रमुख रेनू शर्मा के घर सांत्वना देने पहुंचे कांग्रेसी

पूर्व ब्लाक प्रमुख रेनू शर्मा के घर सांत्वना देने पहुंचे कांग्रेसी

फोटो.. -कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर पूर्व मंत्री सतीश शर्मा व हरियाणा कांग्रेस प्रदेश...

पूर्व ब्लाक प्रमुख रेनू शर्मा के घर सांत्वना देने पहुंचे कांग्रेसी
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Sun, 05 Dec 2021 09:25 PM
ऐप पर पढ़ें

फोटो..

-कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर पूर्व मंत्री सतीश शर्मा व हरियाणा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल समेत दर्जनों नेता पहुंचे

अलीगढ़। कार्यालय संवाददाता

ज़हरीली शराब काण्ड में जवां की पूर्व ब्लाक प्रमुख की मौत पर रविवार को कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। एक दिन पहले उनकी मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

प्रियंका गांधी के निर्देश पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल रेनू शर्मा के गांव जवां सिकंदरपुर पहुंचा और वहां उनके पुत्र विनय शर्मा से मिलकर प्रियंका गांधी की ओर से शोक जताया। विवेक बंसल ने इस मामले की सी.बी.आई जांच की मांग करते हुए परिवारीजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पार्टी उच्च कमान के समक्ष रखेंगे। विवेक बंसल ने सरकार व प्रशासनिक खामियों की आलोचना की। कहा कि हाईकोर्ट से ज़मानत होने के बाद भी रिहाई नहीं हो पाई। भाजपा सरकार और प्रशासन की मिली भगत से रेनू शर्मा की रिहाई रोकी गई। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल में पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, कांग्रेस के महासचिव श्याम सुन्दर उपाध्याय, महासचिव मोनिंदर सूद, सचिव अखिलेश शर्मा, प्रभारी मुकेश धनगर, जिलाध्यक्ष ठा० संतोष सिंह, शहर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव रूही ज़ुबैरी, जिला महासचिव मो. जियाउद्दीन राही, रूही खान, शीलू चंदेल, जयदेव उपाध्याय, डा. शेरपाल सविता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें