पीड़ितों की आवाज उठाने वालों के खिलाफ षडयंत्र कर रही भाजपा
महोबा की एक दलित छात्रा का अपहरण कर उसे 16 दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पीड़ित के घर गए तो उनके खिलाफ ही भाजपा ने धर

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल ने शुक्रवार को मैरिस रोड कैंप कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस की। कहा कि भाजपा पीड़ितों की आवाज उठाने वालों के खिलाफ षडयंत्र कर रही है।अलीगढ़ मंडल प्रभारी विवेक बंसल पूर्व विधायक ने कहा कि गत दिनों उत्तर प्रदेश के महोबा की एक दलित छात्रा का अपहरण कर उसे 16 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया। उसके साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया गया बल्कि नरभक्षीय व्यवहार भी किया गया। यहां तक की उत्तर प्रदेश सरकार का कोई भी नुमाइंदा पीड़ित परिवार के आंसू पोछने के लिए भी नहीं गया। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जब पीड़िता का दुख साझा करने के लिए उसके घर जा रहे थे, तो उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च अधिकारियों के इशारों पर उनको रोकने की हर संभव कोशिश की गई।
तमाम बाधाओं को पार करते हुए अजय राय पीड़ित परिवार तक पहुंच गए। उनके इस कदम से पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार की शह पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके इस मानवीय और मार्मिक कार्य के विरोध में अजय राय के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ता तो कार्यकर्ता सरकार के मंत्री और विधायक भी आगे आकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का विरोध करने लगे। इस कदर बौखला गए के उन्होंने अजय राय के खिलाफ संपत्ति जांच की मांग कर दी। जबकि जांच तो भाजपा के भ्रष्टाचार की होनी चाहिए। दो दिन पूर्व आगरा नगर निगम ने प्राइवेट बिजली कंपनी टॉरेंट का 430 करोड़ रूपया माफ किया है, इससे पहले भी भाजपा सरकारों ने हजारों करोड़ रुपए अपने दोस्त पूंजी पतियों के माफ कर उनसे वसूली की है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी रूही जुबेरी, आलोक गौड़, भूपेंद्र प्रताप सिंह, शाहिद खान, पुरनचंद देशमुख, शहबाज जियाउद्दीन, संजय माथुर, जाकिर हुसैन मौजूद रहे l
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


