जुलूस निकाल रहे कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक
Aligarh News - नीट की परीक्षा रद होने पर प्रदर्शन कर रहे थे कांग्रेसी, सेंटर प्वाइंट पर पुलिस ने आगे जाने से रोका, भिड़े कांग्रेसी

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नीट की परीक्षा रद होने के विरोध में बुधवार को मैरिस रोड से जुलूस निकालकर कचहरी जा रहे कांग्रेसियों की सेंटर प्वाइंट पर पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने कांग्रेसियों को सेंटर प्वाइंट से आगे नहीं जाने दिया। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने सेंटर प्वाइंट पर जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसी नीट की परीक्षा रद होने का विरोध कर रहे थे। मैरिस रोड धर्मपुर कोर्टयार्ड से कांग्रेसी जुलूस की सकल में आगे बढ़ने लगे। सेंटर प्वाइंट पर पहुंचते ही पुलिस ने कांग्रेसियों को रोकना चाहा।
लेकिन कांग्रेसी कचहरी जाने की जिद पर अड़ गए। इससे वहां पर कांग्रेसियों व पुलिस के बीच जमकर तीखी नोकझोंक व धक्का मुक्की हुई। कांग्रेसियों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अटल चौक पर केंद्र सरकार का पुतला जलाने को लेकर पुलिस ने धक्का मुक्की हुई। उपस्थित पुलिस बल ने हस्तक्षेप करते हुए पुतला छीनने का प्रयास किया। विवेक बंसल ने कहा कि जबसे ये भाजपा सरकार आई है तबसे अधिकांश प्रतियोगी परीक्षा व प्रवेश परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लगातार लीक हो रहे हैं। वर्ष 2024 से लेकर अबतक दो बार नीट प्रवेश परीक्षा के पेपर लीक हो गये हैं। जिससे लाखों युवा छात्र छात्राओं के कठोर परिश्रम, आशाओं व भविष्य पर पानी फिर रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री नैतिकता के तौर पर जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत स्तीफा दें। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खान, गया प्रसाद गिर्राज, कैलाश बाल्मीकि, हेमंत शर्मा टोटो, खालिद मसूद, शीलू चन्देल, गोपाल मिश्रा, संजय यादव, आनंद बघेल, अजय बघेल, ओमप्रकाश सिंह, डा शंकरलाल, अनिल सिंह चौहान, सलाउद्दीन वसी, राजीव मिश्रा, घनश्याम दास कश्यप, भूपेंद्र सिंह, बिजेंद्र बघेल, रईस गाजी, लटूरीमल अग्रवाल, आमिल हुसैन, भूदेव प्रसाद, आमिर मुन्तजिर मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


