Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsComplete Solution Day Held in Atroli Khair Iglas and Gabhana 54 Complaints Addressed
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने दिए सख्त  निर्देश

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने दिए सख्त निर्देश

संक्षेप:

Aligarh News - अतरौली में डीएम संजीव रंजन की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें 54 जनशिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 का मौके पर निस्तारण किया गया। खैर में 20 में से 7 शिकायतों का निस्तारण हुआ। इगलास में 30 शिकायतें आईं, जिनमें से 4 का निस्तारण हुआ। गभाना में 25 में से 3 शिकायतों का समाधान किया गया।

Dec 07, 2025 01:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अतरौली। डीएम संजीव रंजन की अध्यक्षता में एनेक्सी भवन में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से कई का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम संजीव रंजन ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध व निष्पक्ष रूप से निस्तारण किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 54 जनशिकायतें प्राप्त हुईं, इनमें से 7 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि 3 मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। संपूर्ण समाधान दिवस में एसएसपी नीरज जादौन, डीडीओ आलोक आर्य, सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी, एसडीएम सुमित कुमार, सीओ राजीव द्विवेदी, नायब तहसीलदार मयंक कुमार सहित विभिन्न जिलास्तरीय अधिकारियों ने मौजूद रह कर जनसुनवाई की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

खैर में 20 में से 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण: तहसील सभागार में गुरुवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र सिंह एवं एसडीएम शिशिर कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की। जनसमस्या समाधान को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जनसुनवाई संपन्न हुई। इस दौरान कुल 20 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 7 शिकायतों का तत्काल मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इगलास में तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम पारितोष मिश्रा और सीओ महेश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में किया गया। एसडीएम और सीओ ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में कुल 30 फरियादियों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिनमें सबसे अधिक 15 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं। चार शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही करा दिया। गभाना में तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम हरिचंद की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बिजली, पानी, सड़क, अवैध कब्जे, चकरोड, पेंशन, राशन से जुड़ी कुल 25 शिकायतें आईं, जिसमें से मौके पर केवल 3 शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका। जबकि शेष बचे प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द ही निस्तारण के निर्देश के साथ सौंप दिया गया।