Aligarh News: एडीए की परियोजनाएं गुणवत्तापूर्ण व समय से पूरी कराई जाएं: ओपी आर्य

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

Aligarh News: ग्रेटर अलीगढ़ में कमिश्नर ने एडीए की विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण और समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने शहर के सुनियोजित विकास के लिए महत्वपूर्ण एडीए परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की नियमित जांच का भी निर्देश दिया।

Aligarh News: एडीए की परियोजनाएं गुणवत्तापूर्ण व समय से पूरी कराई जाएं: ओपी आर्य

Aligarh News: एडीए की परियोजनाएं गुणवत्तापूर्ण व समय से पूरी कराई जाएं: ओपी आर्य कमिश्नर ने किया एडीए की परियोजना का निरीक्षण

ग्रेटर अलीगढ़, ट्रांसपोर्ट नगर, बरौला जाफराबाद योजना की जानकारी ली

फोटो-

अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। एडीए की विभिन्न परियोजनाओं का रविवार को कमिश्नर ने निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा कराने के साथ निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जाए।

निरीक्षण की जानकारी

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने ग्रेटर अलीगढ़, ट्रांसपोर्ट नगर और बरौला-जाफराबाद योजना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति, निर्माण कार्य, उपलब्ध सुविधाओं और आगामी कार्ययोजना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्यों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कमिस्नर ने कहा कि शहर के सुनियोजित विकास के लिए एडीए की परियोजनाएं महत्वपूर्ण हैं। इन योजनाओं के पूरा होने से आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियों को व्यवस्थित विस्तार मिलेगा। इसलिए परियोजनाओं को केवल कागजों पर आगे बढ़ाने के बजाय धरातल पर गुणवत्तापूर्ण परिणाम दिखाई देने चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता की नियमित जांच कराई जाए। साथ ही कार्यों की प्रगति की लगातार समीक्षा करते हुए यदि कहीं कोई बाधा आ रही है तो उसका तत्काल समाधान कराया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि परियोजनाओं में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एडीए वीसी कुलदीप मीणा, सचिव राहुल विश्वकर्मा ने कमिश्नर को विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति और प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी。

अन्य प्रश्न

✦कमिश्नर ने एडीए की परियोजनाओं का निरीक्षण कब किया?−
कमिश्नर ने एडीए की विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण रविवार को किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअलीगढ़Aligarh News: एडीए की परियोजनाएं गुणवत्तापूर्ण व समय से पूरी कराई जाएं: ओपी आर्य