बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल
Aligarh News - हरदुआगंज के एक कॉलेज में परीक्षा देने जा रहे छात्र अंकित और उसके मामा अर्जुन को तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाया गया। आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया है। चाचा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है।

हरदुआगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक कॉलेज में मामा के साथ परीक्षा देने जा रहा छात्र सामने से तेज गति से आ रही बाइक के चालक ने टक्कर मार दी जिससे मामा भांजे गंभीर रूप से घायल हो गये। चाचा ने अज्ञात बाइकचालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। बलरामपुर उर्फ वलीपुर थाना गांधी पार्क निवासी पुष्पेंदर पुत्र नत्थी लाल ने बताया कि 23 फरवरी 2026 को समय करीब डेढ़ बजे उसका भतीजा अंकित पुत्र हरिवल्लभ अपने मामा अर्जुन सिंह निवासी दुम्हैरा के साथ मोटरसाइकिल से जलाली क्षेत्र के गंगा प्रसाद भारद्वाज इण्टर कॉलेज शेखूपुर इण्टरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहा था।
जैसे ही वह बंबा मार्ग पर निधौला रोड स्थित शिवमंदिर के पास पहुंचे तभी गलत साइड से तेज गति से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीररूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ पहुंचाया। दोनों घायलों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। आरोपी बाइकसवार चालक अपनी बाइक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। दोनों मोटरसाइकिलों को जलाली पुलिस चौकी वाले उठाकर ले गये।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


