स्वच्छता आदत है, इसे जीवन में उतारें

स्वच्छता आदत है, इसे जीवन में उतारें

संक्षेप:

Aligarh News - ईओ अमिता वरुण ने कहा की स्वच्छता कोई कार्य नहीं, एक संकल्प है, एक आदत है।

Sep 17, 2025 04:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

अतरौली, संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद कार्यलय में किया गया। जिसमें पालिका अध्यक्ष वीरेन्द सिंह, सभासद गण नगर के गणमान्य लोग शामिल हुए। पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र लोधी ने स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई। ईओ अमिता वरुण ने कहा की स्वच्छता कोई कार्य नहीं, एक संकल्प है। एक आदत है। जिसका हमको अपने दैनिक जीवन में ज़्यादा से ज़्यादा इस्तमाल करना है। स्वच्छता की शुरुआत हमें खुद से करते हुए सभी को साथ लेकर अपने शहर गली मोहल्लों को साफ स्वच्छ बनाना है। हमारे द्वारा किया गया खुद हमारे जैसा ही इंसान उठाता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हम स्वच्छता के प्रहरी बनें, अपना पर्यावरण को साफ स्वच्छ को सुन्दर बनाये। आने वाली पीडियों को शुद्ध पर्यावरण का उपहार दे। प्लास्टिक का उपयोग ना करें। हम सभी बहुत समय से समझा रहे है, अगर अब भी किसी ने गन्दगी की कूड़ा खुले में डाला तो जुर्माना लगाया जायेगा। स्वच्छता सिर्फ फोटो तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। इसको को हमें धरातल पर लाना होगा। अध्यक्ष ने सभी का आभार प्रकट किया।