निर्माण कार्यों में गड़बड़ी पर लार्ड शिवा व अल्ताफ कांट्रैक्टर को नोटिस

Dec 21, 2025 01:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - मुख्य अभियंता बीके सिंह ने निर्माण कार्यों में गड़बड़ी के कारण लार्ड शिवा शिव कंस्ट्रक्शन को तीन और अल्ताफ कांट्रैक्टर को दो नोटिस जारी किए हैं। दोनों फर्मों को अनुबंध के अनुसार कार्य पूरा न करने पर ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी गई है।

निर्माण कार्यों में गड़बड़ी पर लार्ड शिवा व अल्ताफ कांट्रैक्टर को नोटिस

मुख्य अभियंता ने लार्ड शिवा को तीन व अल्ताफ को दो नोटिस दिए दोनों फर्मों को ब्लैक लिस्ट करने की दी गई है चेतावनी अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता निर्माण कार्यों में गड़बड़ी पर नगर निगम के चीफ इंजीनियर बीके सिंह ने दो एजेंसियों को पांच नोटिस जारी किए हैं। निर्माण कार्य अनुबंध के मुताबिक नहीं मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जवाब दाखिल नहीं करने पर एजेंसियों को ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी जारी की गई है। लार्ड शिवा शिव कंस्ट्रक्शन व अल्ताफ कांट्रैक्टर के कार्यों में गड़बड़ी मिली है। लार्ड शिवा शिव कंस्ट्रक्शन को वार्ड 35 में वसुंधरा कालोनी आरसीसी नाली निर्माण की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसमें दो दिसंबर 2025 तक पूरा करना था।

लेकिन काम पूरा नहीं किया गया। इसी तरह से लार्ड शिवा शिव कंस्ट्रक्शन को वार्ड 39 में राजेश्वर मंदिर भोलेनाथ चौराहा से जयगंज में मुरारी लाल के मकान से सतीश चंद्र के मकान तक सड़क बनाने का कार्य दिया गया था। सीसी निर्माण मानक के विपरीत मिला और सड़क उखड़ गई है। इसके अलावा वार्ड 72 में मदीना कालोनी में हिन्दुस्तान कैंटीन से हसीन अली के मकान के पास तक लिंक गलियों में इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण में दो दिसंबर तक लार्ड शिवा शिव कंस्ट्रक्शन को पूरा करना था, लेकिन वर्तमान में काम पूरा नहीं हो पाया। इसको लेकर तीन नोटिस लार्ड शिवा शिव कंस्ट्रक्शन को चीफ इंजीनियर की ओर से जारी किए गए, जिसमें जमानत धनराशि जब्त करने व फर्म को ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी गई है। वहीं वार्ड 31 में वसुंधरा मेन रोड की गुरुनानक स्कूल से भूरा दूध वालों तक सीसी सड़क व नाली मरम्मत कार्य मानक के विपरीत मिला, जिसपर अल्ताफ कांट्रैक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसी तरह से वार्ड 19 कुंजलपुर प्रेम नगर सीसी सड़क व आरसीसी नाली निर्माण में की जिम्मेदारी अल्ताफ कांट्रैक्टर को दी गई थी, जिसका काम पांच दिसंबर 2025 को पूरा होना था, लेकिन वर्तमान में पूरा नहीं हो पाया। जमानत राशि जब्त करने व फर्म को ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी गई है। बोले अधिकारी निर्माण कार्य एजेंसियों को अनुबंध के अनुसार पूरा किया जाना है। दोनों एजेंसियों ने अनुबंध के खिलाफ निर्माण कार्य किए और कार्य अभी तक अधूरे हैं। लार्ड शिवा शिव कंस्ट्रक्शन व अल्ताफ कांट्रैक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निर्माण कार्यों का निरीक्षण चल रहा है, जहां गड़बड़ी मिलेगी संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई होगी। बीके सिंह, चीफ इंजीनियर नगर निगम अलीगढ़।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।