Aligarh News: हनुमानजी ने किया लंका दहन, आतिशबाजी ने मोहा मन

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

Aligarh News: छर्रा में श्री श्री शिव मंदिर प्रबंधकारिणी सभा की रामलीला में सुंदरकांड के प्रसंगों का मंचन हुआ। हनुमान-सुरसा संवाद, अक्षय कुमार वध, लंका दहन, विभीषण शरणागति और श्रीराम के राज्याभिषेक की लीलाओं ने दर्शकों को आकर्षित किया। प्राचीन श्रीकृष्ण मंदिर में जय माँ महाकाली सेवा मंडल ने माता रानी की चौकी आयोजित की। भजन, झांकियों और काली माता की झांकी से परिसर भक्तिमय रहा।

Aligarh News: हनुमानजी ने किया लंका दहन, आतिशबाजी ने मोहा मन

रामलीला में सुंदरकांड का भव्य मंचन

Aligarh News: छर्रा, संवाददाता। श्री श्री शिव मंदिर प्रबंधकारिणी सभा (रजिस्टर्ड) के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में कलाकारों ने सुंदरकांड के प्रसंगों का भव्य मंचन किया। कार्यक्रम में हनुमान-सुरसा संवाद, अक्षय कुमार वध और लंका दहन की लीलाओं को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।मंचन के दौरान दिखाया गया कि समुद्र पार करते समय सुरसा नामक राक्षसी ने हनुमान जी का रास्ता रोकने का प्रयास किया, लेकिन हनुमान जी ने अपनी चतुर बुद्धि से उसे परास्त कर दिया। लंका पहुंचकर हनुमान जी और माता सीता के बीच भावपूर्ण संवाद हुआ। इसके बाद, अशोक वाटिका उजाड़ने पर हुए युद्ध में हनुमान जी ने रावण के पुत्र अक्षय कुमार का वध कर दिया।क्रोधित रावण के आदेश पर जब हनुमान जी की पूंछ में आग लगाई गई, तो उन्होंने अपनी जलती पूंछ से पूरी लंका को भस्म कर दिया। लंका दहन के दौरान हुई भव्य आतिशबाजी ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। अंत में विभीषण शरणागति और श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन हुआ। इस अवसर पर प्रबंधकारिणी सभा के सभी सभासद और भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

छर्रा में माता रानी की चौकी

छर्रा में माता रानी की चौकी भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु

छर्रा। प्राचीन श्रीकृष्ण मंदिर में जय माँ महाकाली सेवा मंडल द्वारा माता रानी की भव्य चौकी का आयोजन किया गया। मंडल संरक्षक नवनीत माहेश्वरी व सदस्यों ने ज्योत प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उत्सव में सुंदर झांकियों और भजनों की मधुर प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।, जिसमें काली माता की झांकी मुख्य आकर्षण रही। गायक पुष्पेंद्र, प्रवीण और रोकी भारद्वाज के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। इस मौके पर गौरव, अनुभव और लालू महाजन सहित अनेक भक्त उपस्थित रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦रामलीला में किन प्रसंगों का मंचन किया गया?−
रामलीला में हनुमान-सुरसा संवाद, अक्षय कुमार वध, लंका दहन, विभीषण शरणागति और श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअलीगढ़Aligarh News: हनुमानजी ने किया लंका दहन, आतिशबाजी ने मोहा मन