मंदबुद्धि महिला र्निवस्त्र होकर सड़क पर लेटी
Aligarh News - खेरेश्वर चौराहे पर एक मंदबुद्धि महिला ने अचानक कपड़े उतारकर सड़क पर लेट गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई, और एक महिला ने उसे कपड़े पहनाने की कोशिश की। पुलिस मौके पर पहुंची, महिला दरोगा ने उसे कपड़े पहनाए और शांत किया। बाद में, महिला अपने घर की ओर चली गई।

लोधा, संवाददाता। खेरेश्वर चौराहे पर सोमवार शाम उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक मंदबुद्धि महिला अचानक र्निवस्त्र होकर बीच सड़क पर लेट गई। घटना को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला बार-बार अपने कपड़े उतार रही थी। राह से गुजर रही एक महिला उसे कई बार कपड़े पहनाने की कोशिश करती रही, लेकिन वह बार-बार कपड़े उतार देती थी। महिला के र्निवस्त्र होने के कारण मौके पर मौजूद पुरुष पुलिसकर्मी उसके पास नहीं जा सके। सूचना मिलने पर रोरावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला दरोगा ने उसे कपड़े पहनाए और पानी पिलाकर शांत कराया।
इसके साथ ही हाथरस स्थित अपना घर आश्रम से भी संपर्क किया गया। कुछ देर बाद महिला वहां से खैर रोड की ओर चली गई। इस दौरान चौराहे पर लोगों की भीड़ लगी रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


