Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsCervical Cancer Awareness HPV Vaccine Accessibility Crisis for Low-Income Women
पहुंच से दूर सर्वाइकल कैंसर का टीका

पहुंच से दूर सर्वाइकल कैंसर का टीका

संक्षेप:

Aligarh News - - सर्वाइकल स्वास्थ्य जागरूकता माह में चिंता की तस्वीर, गरीब व निम्न मध्यम वर्गीय महिलाएं टीकाकरण से वंचित

Jan 03, 2026 01:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सर्वाइकल स्वास्थ्य जागरूकता माह के बीच महिलाओं की सेहत को लेकर बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आ रही है। सर्वाइकल कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा मार झेल रही हैं गरीब व निम्न मध्यम वर्गीय महिलाएं। विडंबना यह है कि जिस बीमारी से बचाव का प्रभावी टीका मौजूद है, वही टीका इन महिलाओं की पहुंच से बाहर है। महंगी कीमत ने एचपीवी वैक्सीन को जरूरत नहीं, बल्कि ‘लग्जरी’ बना दिया है। सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) संक्रमण है। यह बीमारी धीरे-धीरे पनपती है। शुरुआती दौर में लक्षण न के बराबर होते हैं।

समय रहते टीकाकरण और जांच न होने पर यह जानलेवा रूप ले लेती है। निजी अस्पतालों में एचपीवी वैक्सीन की एक डोज की कीमत करीब छह हजार रुपये तक है। तीन डोज का पूरा कोर्स गरीब परिवारों के लिए असंभव सपना बन जाता है। सरकारी व निजी अस्पतालों में आने वाले मामलों का विश्लेषण साफ बताता है कि सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित अधिकांश महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से जुड़ी हैं। नियमित जांच, पैप स्मीयर टेस्ट और टीकाकरण के अभाव में बीमारी अक्सर अंतिम अवस्था में पकड़ में आती है। ऐसे में इलाज न सिर्फ मुश्किल हो जाता है, बल्कि खर्च भी कई गुना बढ़ जाता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि जागरूकता की कमी और आर्थिक तंगी इस बीमारी को और घातक बना रही है। ..... सरकारी कार्यक्रम में शामिल हो वैक्सीन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यदि एचपीवी वैक्सीन को सरकारी टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल कर लिया जाए तो सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम संभव है। नौ से 14 वर्ष की किशोरियों को सिर्फ दो डोज और 15 से 45 वर्ष की महिलाओं को तीन डोज़ पर्याप्त होती हैं। शादीशुदा महिलाएं भी यह वैक्सीन लगवा सकती हैं। यह टीका इलाज नहीं, बल्कि कैंसर होने से पहले सुरक्षा कवच है। ..... वर्जन.... एचपीवी वैक्सीन को टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल कराने के लिए डिमांड भेजी जा चुकी है। स्टाफ को प्रशिक्षण भी दिया गया है। पूर्व में एक अभियान के दौरान 14 वर्ष तक की कुछ लड़कियों को वैक्सीन लगाई गई थी। डॉ. दिनेश खत्री, नोडल टीकाकरण

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;