
फर्जी बिलिंग को लेकर सेंट्रल जीएसटी का हाथरस वाला पेच में छापेमारी
Aligarh News - केंद्रीय जीएसटी की टीम ने ट्रेडिंग फार्म पर की छापेमारी, गुड़िया बाग स्थित शिव ट्रेडिंग कंपनी पर कार्रवाई
अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सेंट्रल जीएसटी की टीम ने शुक्रवार की दोपहर गुड़ियाबाग स्थित हाथरस वाले पेच में एक लोहे की फर्म पर छापेमारी की। हाथरस वाला पेच के अलावा रत्नेशपुरम आवास पर भी छापेमारी की गई। करोड़ों रुपये की फर्जी बिलिंग व बोगस फर्म की शिकायत को लेकर छापेमारी की गई। देर रात तक सेंट्रल जीएसटी अलीगढ़ की टीम की जांच जारी रही। सेंट्रल जीएसटी की प्रवर्तन दल की टीम को शिकायत मिल रही थी। गुड़ियाबाग स्थित हाथरस वाला पेच में एक ट्रेडिंग फर्म है, जो लोहे, स्टील की खरीद बिक्री करती है। जांच टीम के अफसर सुरक्षाबलों के साथ हाथरस वाला पेच व रत्नेपुरम कारोबारी के आवास पर पहुंचे।
यहां पर पहुंचते ही कारोबारियों के सभी परिवार के सदस्यों व कर्मचारियों को एक स्थान पर रोक दिया गया। सभी के मोबाइल जब्त कर लिए गए। घर के अंदर आने व घर से बाहर जाने पर रोक लगा दी। बाहर गेट पर सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए दिए गए। दोपहर से शुरू हुई जांच देररात जारी रही। खरीद बिक्री व फर्म पर मिले स्टॉक का मिलान किया जा रहा है। 80 वर्षीय बुजुर्ग को स्वास्थ्य का हवाला देकर बाहर भेजा टीम ने कारोबारी के भाइयों सहित 80 वर्षीय मां को भी घर से बाहर नहीं जाने दिया। सूचना पर पहुंचे अन्य व्यापारियों ने अधिकारियों से 80 वर्षीय मां के खराब स्वास्थ्य और उनको दी जाने वाली दवाओं का हवाला दिया इसके बाद मां को बाहर जाने दिया। टीम ने कारोबारी के परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल भी अपने कब्जे में लिए। दस्तावेजों की जांच चल रही है। टीम ने लोहा कारोबारी के खरीद फरोख्त के सभी दस्तावेज, लैपटॉप, खरीद बिक्री का रिकॉर्ड जब्त कर लिया है। विभाग की चार टीमें आगरा नंबर की छह गाड़ियों से रत्नेशपुर कारोबारी के घर पहुंचीं। सीजीएसटी के सहायक आयुक्त डॉल्टन फ्रांसिस फोर्ट ने बताया कि अभी टीम जांच कर रही हैं। कारोबारी के यहां टैक्स चोरी की शिकायत पर जांच की जा रही है। जांच अधिकारियों ने आते ही आतंक फैलाया हाथरस वाला पेच में हुई कार्रवाई का उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय महामंत्री सतीश माहेश्वरी ने विरोध किया। कहा कि सेंट्रल जीएसटी के अफसरों का जांच का तरीका गलत है। घर में 80 साल की बुजुर्ग को नहीं जाने दिया। आईएनएस जांच अधिकारी मौके पर दिखाते नहीं हैं। अधिकारी आतंक फैला कर मोबाइल फोन जब्त करना, एक भाई की फर्म के जांच आदेश पर दूसरे भाई को भी जबरदस्ती रोके रहना, किसी अकाउंटेंट या व्यापारी संगठन पदाधिकारी का भी कोई सहयोग न होने देना गंभीर मामला है। आगरा आयुक्त को शिकायत की जाएगी। एसएच राम ट्रेडर्स उर्म के स्वामी पर बोगस फर्म खोलने मुकदमा अलीगढ़। राज्यकर विभाग ने बोगस फर्म व फर्जी तरीके से आईटीसी लेने के मामले में एसएच राम ट्रेडर्स के संचालक दीपक शर्मा निवासी पला रोड के खिलाफ सासनी गेट थाने में मुकदमा कायम कराया है। साल 2024 में एसआईबी ने इस फर्म की जांच की थी। मौके पर फर्म नहीं मिली थी। दस्तावेजों में करोड़ों रुपये का लेन देन किया गया। 60 लाख रुपये से अधिक राजस्व का नुकसान सरकार को पहुंचाया। खंड पांच के डिप्टी कमिश्रर रईस कुमार की ओर से सासनी गेट थाने में एसएच राम ट्रेडर्स के संचालक दीपक शर्मा के खिलाफ मुकदमा कायम कराया गया है। इससे पहले भी राज्यकर विभाग की टीम ने बोगस फर्म व फर्जी आईटीसी क्लेम करने पर कई मुकदमे कायम करा चुकी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




