ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के कार्यों को केंद्र सरकार ने सराहा

अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के कार्यों को केंद्र सरकार ने सराहा

लॉकडाउन में अलीगढ़ स्मार्ट सिटी की स्मार्ट पहल को केंद्र सरकार ने भी सराहा है। अलीगढ़ स्मार्ट सिटी ने देश के सौ शहरों में अपनी अलग पहचान कायम की...

अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के कार्यों को केंद्र सरकार ने सराहा
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Tue, 07 Apr 2020 01:59 AM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन में अलीगढ़ स्मार्ट सिटी की स्मार्ट पहल को केंद्र सरकार ने भी सराहा है। अलीगढ़ स्मार्ट सिटी ने देश के सौ शहरों में अपनी अलग पहचान कायम की है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने कोरोना वायरस से लड़ने में बेहतर प्रबंध करने पर अलीगढ़ नगर निगम समेत अन्य नगर निगमों की सराहना की है। अलीगढ़ नगर निगम ने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को कोरोना कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में तब्दील करने से शुरुआत की थी जो अब घर-घर खाना पहुंचाने तक पहुंची है।न गर आयुक्त सत्यप्रकाश पटेल के प्रयास से अलीगढ़ नगर निगम का नाम एक बार फिर से बुलंदी पर पहुंचा है। देश के सौ शहरों व यूपी के आठ स्मार्ट सिटी में अलीगढ़ की भी गिनती बेहतर कार्यों के लिए की गई। अलीगढ़ नगर निगम ने लॉक डाउन के बाद जनता की मदद के लिए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को कोरोना कमांड एंड कंट्रोल केंद्र में तब्दील किया। इसके बाद 30 मार्च को कोरोना कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में ऑनलाइन टेली मेडिसिन सेंटर का शुभारंभ मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने किया। इसमें आईएमए के चिकित्सकों का सहयोग रहा। 30 मार्च को ही नगर निगम ने 13 सामुदायिक रसोई की शुरुआत कराई। इसके बाद अब घर-घर राशन पहुंचाने की मुहिम शुरू की है, जिसके लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है।

टेली मेडिसिन व कोरोना कमांड एंड कंट्रोल से मिली पहचान

नगर निगम अलीगढ़ को टेली मेडिसिन व कोरोना कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाने से पहचान मिली। इसी को शहरी विकास मंत्रालय ने सराहा है। इंडिया में पहली बार अलीगढ़ में टेली मेडिसिन सेवा शुरू की गई थी, जिसमें लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बरतते हुए लोग घर बैठे वीडियो कॉल कर परामर्श ले रहे हैं।नगर निगम स्मार्ट सिटी के प्रमुख काम :कोरोना कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, टेली मेडिसिन सेंटर का शुभारंभ, घर-घर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, गरीबों के लिए सामुदायिक रसोई।कलक्ट्रेट में बनाया कोविड कंट्रोल रूम :स्मार्ट सिटी के अलावा डीएम चंद्रभूषण सिंह की देखरेख में कोविड कंट्रोल रूम बनाया गया, जिसमें पूरे जिले से आने वाली समस्याओं का निस्तारण कराया गया। राशन से लेकर अन्य समस्याओं को सुना गया। अब तक करीब 300 से ज्यादा मामले आए, जिसमें सभी की मदद कराई गई। वहीं एडीए ने भी नगर निगम की मदद से सामूहिक रसोई का संचालन किया।

नगर निगम स्मार्ट सिटी लॉकडाउन में जनता की समस्या के निस्तारण को हर संभव प्रयास कर रहा है। टेली मेडिसिन, कोरोना कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, सामुदायिक किचन व घर-घर जाकर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की शुरुआत की गई है। नगर निगम व स्मार्ट सिटी की टीम के सहयोग से सब संभव हो पाया है। लॉक डाउन में सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए हर संभव मदद की कोशिश है। सत्यप्रकाश पटेल, नगर आयुक्त नगर निगम अलीगढ़।

बोले डीएम

जनता कफ्र्यू से लेकर अब तक के लॉक डाउन में अलीगढ़ पुलिस-प्रशासन, नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग ने बेहतर काम किया है। सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए कलक्ट्रेट में कोविड कंट्रोल रूम बनाया गया। अलीगढ़ की जनता इसी तरह से सहयोग करती रहे ताकि आगे की बची हुई लड़ाई भी आसानी से लड़ी जा सके। प्रशासन का प्रयास है कि हर जरूरत मंद को मदद मिले और कोई भूखा पेट नहीं सोए। चंद्रभूषण सिंह, डीएम अलीगढ़।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें