जनगणना 2027 : अलीगढ़ में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ शुरू
Aligarh News - अलीगढ़ में जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। विवेकानंद कॉलेज के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में 130 प्रशिक्षकों ने भाग लिया। डीएम संजीव रंजन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और जनगणना को देश की महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया बताया।

अलीगढ़। जनगणना-2027 को लेकर फील्ड ट्रेनर्स के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत गुरूवार से हो गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम विवेकानंद कॉलेज ऑफ इंस्टीट्यूट के सभागार में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न विभागों के 130 फील्ड ट्रेनर्स ने प्रतिभाग किया। प्रथम दिवस डीएम संजीव रंजन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की सबसे व्यापक प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय प्रक्रिया है, जिसके आधार पर सरकार की विकास योजनाएं और नीतियां तैयार की जाती हैं। जिला जनगणना अधिकारी एवं एडीएम वित्त प्रमोद कुमार ने कहा कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व है। सहायक निदेशक जनगणना कुमार सत्यम, मास्टर ट्रैनर मनुभाई झा, एडीएसटीओ गनवीर सिंह और सांख्यिकी अनुदेशक हिमानी द्वारा प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया, डाटा संकलन की विधि, प्रपत्रों के सही उपयोग और फील्ड स्तर पर अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


