स्कूल में मनाया जन्माष्टमी महोत्सव
Aligarh News - अलीगढ़ के सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की चेयरपर्सन और निदेशकों ने किया। छात्रों ने भगवान कृष्ण और राधा की जीवंत प्रस्तुति दी।...
अलीगढ़। आगरा रोड स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में गुरुवार को जन्माष्टमी का पावन पर्व धूमधाम और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। विद्यालय परिवार, अभिभावकों और विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की। स्कूल की चेयरपर्सन लाजेश कुमारी, निदेशक सुमित सर्राफ एवं निदेशिका आकांक्षा सर्राफ द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन सीए अतुल कुमार गुप्ता ने किया। स्कूल के छात्र-छात्राओं का रैंप वॉक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 4 तक के बच्चों ने भगवान कृष्ण और राधा के विभिन्न रूपों में सजीव प्रस्तुति दी। इसके साथ ही मधुर संगीत प्रस्तुति और कक्षा 5 से 8 की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत ऊर्जावान नृत्य कार्यक्रम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अभिभावकों के लिए आयोजित जन्माष्टमी क्विज ने कार्यक्रम में सहभागिता और ज्ञानवर्धन का रोचक संगम प्रस्तुत किया। उत्सव का चरम क्षण रहा पारंपरिक मटकी फोड़, जिसने पूरे परिसर को आनंद और उत्साह से भर दिया। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर स्कूल की निदेशक आकांक्षा सर्राफ ने कहा, “जन्माष्टमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह हमारे विद्यार्थियों को भक्ति, टीमवर्क और सांस्कृतिक गौरव की शिक्षा देने का अवसर है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मोनिका जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




