वंचितों को आगे बढ़ाने में बाबा साहब ने पूरा जीवन लगा दिया

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती पर आयोजित किया गया कार्यक्रम

वंचितों को आगे बढ़ाने में बाबा साहब ने पूरा जीवन लगा दिया

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा महानगर की ओर से अचल स्थित जयशंकर धर्मशाला में डा.भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शहर विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एवं वक्ता हाथरस के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य रहे। कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर किसी जाति, धर्म या वर्ग विशेष के महापुरुष नहीं थे बल्कि व विश्व के एक उच्च शिक्षित व्यक्ति और महान विधिवेत्ता थे। राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और समानता के लिए काम किया। विशिष्ट अतिथि भू प्रकाश माहौर ने कहा कि केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने बाबा साहब को उचित सम्मान नहीं दिया।पूर्व महापौर आशुतोष वार्ष्णेय ने कहा कि बाबा साहब ने अपने कार्यों से समाज के सभी वर्गों के लोगों को संतुष्ट करने का काम किया।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राजीव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने डा अम्बेडकर की स्मृति में पंचतीर्थों का निर्माण करवाकर विश्व स्तर उचित सम्मान दिया है। वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव भारती, शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, भाजपा नेता राजेंद्र कुमार छावनी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामसखी कठेरिया ने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष इं राजीव शर्मा ने बाबा साहब डॉ आंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन और विश्व स्तर पर उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब कभी देश का बंटवारा नहीं चाहते थे। लेकिन कांग्रेस ने अपने राजनीतिक लाभ के चलते उनकी कोई बात नहीं मानी। भाजपा महानगर की नवीन कार्यकारिणी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को नवीन दायित्व सौंपे गए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के सुझाव दिए गए। महामंत्री सुभाष सुभानु गुप्ता, विजय विक्रम सिंह, गुनीत मित्तल, राधेश्याम, हिम्मत सिंह लोधी, सुरेश शर्मा, निखिल माहेश्वरी, निधीश भट्ट, आलोक प्रताप सिंह, सचिन सैनी, आदित्य अग्रवाल, सोनू जाटव, डॉ दिनेश शर्मा, पवन शर्मा, सीमा गौतम, पल्लवी नवमान, नीलम कश्यप, विवेक अग्रवाल, राजकमल सोनकर, आकाश गुप्ता, मुन्नालाल कश्यप मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।