टेंपो की छत पर रखे सूटकेस का ताला तोड़कर चोरी
Aligarh News - हरदुआगंज में एक महिला का सूटकेस टेंपो से चोरी हो गया। महिला अपने परिवार के साथ होली मनाने जा रही थी। ड्राईवर की साजिश से दो लोगों ने सूटकेस का ताला तोड़कर नकदी और आवश्यक कागजात चुरा लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हरदुआगंज। थाना हरदुआगंज क्षेत्र के रामघाट रोड पर क्वार्सी से टेंपो में बैठकर आ रही सवारी के छत पर रखे सूटकेस से नकदी, पाजेब समेत आवश्यक कागजात चोरी हो गये। पीड़िता का आरोप ड्राईवर की साजिश से दो लोगों ने सूटकेस क ा ताला तोड़कर चोरी की तथा उनको रास्ते में ही उतार दिया। शिकायत पर टेंपो ड्राईवर को थाने में बिठाकर पूछताछ की। पीड़िता सुनीता पत्नी धर्मपाल निवासी कलाई मीरपुर ने बताया कि सास के खत्म हो जाने के कारण खोटे त्यौहार होली पर दिल्ली से अपने बच्चों व रिश्तेदारों के साथ क्वासी से टेंपो में बैठकर अपने गांव जा रही थी।
टेंपो ड्राईवर ने उसका सामान टेंपो की छत पर रखवा दिया। महिला का आरोप है कि जब उसका पति सामान की बजह से पीछे टेंपो के पीछे खड़ा हो गया तो ड्राईवर ने उसे उतार दिया तथा अपने पास बिठा लिया, जबकि अन्य दो लोग टेंपो के पीछे खड़े हो गये। रास्ते में दोनों को ड्राईवर ने उतार दिया, जबकि पीड़िता महिला को शक हो जाने पर टेेंपो को रूकवाया तो उसने टेंपो को नहीं रोका। थाने पर आकर टेंपो को रोका तो महिला ने देखा कि उसके सूटकेश का ताला टूटा हुआ था। तथा उसमें रखे दस हजार रूपये की नगदी, तोड़िया व आधार कार्ड, पहचान पत्र व अन्य कागजात गायब थे। विवाद होने पर दोनों थाने पहुंच गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



