भू-विवाद में परिवार पर हमला पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव केलनपुर में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार

भू-विवाद में परिवार पर हमला पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव केलनपुर में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के चार लोगों के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केलनपुर निवासी कृष्ण कुमार पुत्र स्व. शोभाराम शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 जून की सुबह करीब 9:30 बजे वह अपने घेर पर गए थे। आरोप है कि वहां मौजूद यतेन्द्र कुमार, अजय कुमार, दुर्गेश तथा हाथरस जनपद के गांव लेहरा निवासी वसू और कृष्णा ने उन्हें रोक लिया।इसके

बाद सभी ने एक राय होकर उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंचीं उनकी पत्नी पूनम देवी तथा बेटियां राधा भारद्वाज और कृष्णा भारद्वाज के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।