सामने से आए वाहन को बचाने में नाले में गिरी कार
क्वार्सी थाना क्षेत्र में बाईपास रोड पर पेट्रोल पंप के पास मोड़ पर हुई घटना, चालक खुद ही सुरक्षित निकल आया

अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्वार्सी थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित कयामपुर मोड के पास सोमवार को सामने से आई स्कूटी को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ। चालक व उसका साथी खुद ही कार से निकलकर बाहर आ गए। बाद में क्रेन मशीन से कार को बाहर निकाल लिया गया। पुलिस के अनुसार पेशे से फोटो ग्राफर चुन्नू कार चला रहा था। पास में उसका साथी बैठा था। दोनों एटा चुंगी से कार को लेकर क्वार्सी की ओर जा रहे थे। कयामपुर मोड के पास पहंुचते ही सामने से आ रही स्कूटी को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई।
कार नाले में जा गिरी। यह देख राहगीरों ने शोर मचा दिया। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। कुछ ही देर में चुन्नू और उसका साथी कार से निकलकर बाहर आ गए। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बाद में कार को क्रेन से निकाला गया। इस हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


