ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़पड़ोसी लोकसभा सीट पर प्रत्याशी क्लीयर, हाथरस अघोषित

पड़ोसी लोकसभा सीट पर प्रत्याशी क्लीयर, हाथरस अघोषित

होली की शाम भाजपा ने 184 उम्मीदवारों की सूची जारी की। हाथरस लोक सभा क्षेत्र की पड़ोसी सीटों से उम्मीदवार घोषित किये गए,लेकिन हाथरस का नाम नही आया। भाजपा ने अलीगढ़ से वर्तमान सांसद सतीश गौतम को मौका...

पड़ोसी लोकसभा सीट पर प्रत्याशी क्लीयर, हाथरस अघोषित
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Thu, 21 Mar 2019 08:01 PM
ऐप पर पढ़ें

होली की शाम भाजपा ने 184 उम्मीदवारों की सूची जारी की। हाथरस लोक सभा क्षेत्र की पड़ोसी सीटों से उम्मीदवार घोषित किये गए,लेकिन हाथरस का नाम नही आया। भाजपा ने अलीगढ़ से वर्तमान सांसद सतीश गौतम को मौका दिया है। एटा से वर्तमान सांसद राजवीर सिंह राजू ही लड़ेंगे। मथुरा से वर्तमान सांसद सिने तरीका हेमा मालिनी, आगरा से प्रदेश सरकार के पशुधन विकास मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को प्रत्याशी बनाया है। हाथरस में भाजपाईयों को यहां से प्रत्याशी घोषणा का कई दिनों से इंतज़ार है। अब कल तक इंतज़ार करना होगा। बताया जा रहा है कि हाथरस सहित बुलन्दशहर, नगीना सुरक्षित सीट पर कल घोषणा हो सकती है

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें