Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsCancer Awareness Workshop Held on World Cancer Day at Shekhar Sarraf Memorial Hospital
शेखर सर्राफ हॉस्पिटल कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

शेखर सर्राफ हॉस्पिटल कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संक्षेप:

Aligarh News - विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल में कैंसर जागरूकता एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि दीपाली भार्गव ने कैंसर के प्रति जागरूकता को महत्वपूर्ण बताया। हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक ने क्षेत्र में कैंसर के इलाज की सुविधाओं की जानकारी दी। अब अलीगढ़ में विश्वस्तरीय कैंसर उपचार उपलब्ध है।

Feb 04, 2026 08:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बुधवार को आगरा रोड स्थित शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल में शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल एवं अमेरिकन ऑनकोलॉजी इंस्टीट्यूट द्वारा संयुक्त रूप से कैंसर जागरूकता एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की सचिव दीपाली भार्गव, हॉस्पिटल की चेयरपर्सन लाजेश कुमारी, प्रबंध निदेशक इं. सुमित सर्राफ जितेंद्र ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप किया गया। मुख्य अतिथि दीपाली भार्गव ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता ही इससे लड़ने का सबसे प्रभावी हथियार है। समय पर जांच, सही जानकारी और आधुनिक उपचार से कैंसर को हराया जा सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक इं. सुमित सर्राफ ने कहा कि पूर्व में पूरे अलीगढ़ मंडल में कैंसर के समुचित इलाज की सुविधाएं न होने के कारण मरीजों को दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में जाना पड़ता था, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसी आवश्यकता को देखते हुए हमारे अथक प्रयासों से लगभग एक वर्ष पूर्व अलीगढ़ में अमेरिकन ऑनकोलॉजी इंस्टीट्यूट की स्थापना की गया। जिसके परिणामस्वरूप अब क्षेत्र के मरीजों को अपने ही शहर में विश्वस्तरीय कैंसर उपचार उपलब्ध हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल की मार्केटिंग हेड सामना जैदी एवं अमेरिकन ऑनकोलॉजी इंस्टीट्यूट के अमित सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर शाव्य सक्सेना, गिरीश, पृथ्वी, शगुफ्ता, अंजलि, आरती, नादिरा, नेहा, बासित, सत्या, कुलदीप, सचिंद्र, सुधीर, रविश, फैज़, कोमल, तान्या, शिवदत्त एवं रविकांत मौजूद रहे।