व्यापारियों ने समस्या निराकरण को प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक बुधवार को वृंदावन में आयोजित की गई। व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को समस्याओं का ज्ञापन दिया, जिसमें जीएसटी, खाद्य विभाग, बिजली विभाग और स्मार्ट सिटी से संबंधित मुद्दे शामिल थे। इस बैठक में 65 जिलों के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

व्यापारियों ने समस्या निराकरण को प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुधवार को वृंदावन में बुधवार को आयोजित की गई। जिसमें अलीगढ़ से व्यापारी शामिल हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय अलीगढ़ की समस्याओं के निराकरण को प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा को ज्ञापन दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, डॉ दिलीप सेठ ने किया। जिसमें उत्तर प्रदेश के 65जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि प्रमुख रूप से जीएसटी, खाद्य विभाग, बिजली विभाग, नगर निगम व स्मार्ट सिटी के नाम पर अव्यवस्थित निर्माण से व्यापार ठप हो रहा है। सुरेश चंद, जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मास्टर, मोहम्मद इनाम, विष्णु वार्ष्णेय, अशोक परोपकारी मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।