653 अभ्यर्थियों ने छोड़ी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - -13 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा, कुल 6,349 अभ्यर्थी पंजीकृत, पहली और दूसरी दोनों पालियों में 5,696 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

653 अभ्यर्थियों ने छोड़ी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को 13 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें अभ्यर्थियों की उपस्थिति संतोषजनक रही। दोनों पालियों में कुल 6,349 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 5,696 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 653 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में 89.71 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। पहली पाली में भी 5,696 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, दूसरी पाली में भी यही संख्या दर्ज की गई। सबसे अधिक उपस्थिति एएमयू गर्ल्स स्कूल, डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स, सैय्यद हमीद सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहित अन्य प्रमुख केंद्रों पर देखने को मिली।

अधिकांश केंद्रों पर उपस्थिति 88 से 92 प्रतिशत के बीच रही। एएमयू गर्ल्स स्कूल, एएमयू एबीके हाई स्कूल (ब्वॉयज), फैकल्टी ऑफ आर्ट्स, डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स, एसटीएस स्कूल, सैय्यद हमीद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आरएमपीएस एएमयू सिटी स्कूल सहित कुल 13 संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की गहन जांच कर निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन कराया गया। प्रशासनिक अधिकारियों व केंद्र व्यवस्थापकों ने नियमित निरीक्षण कर परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित की। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। किसी भी केंद्र से अव्यवस्था या नकल संबंधी शिकायत नहीं मिली।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।