ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़मिर्जा नगला में वाल्मीकि समाज के लिए बनवाएं बारात घर

मिर्जा नगला में वाल्मीकि समाज के लिए बनवाएं बारात घर

महर्षि वाल्मीकि सेना का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा ब्रज क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्यौराज सिंह ने...

मिर्जा नगला में वाल्मीकि समाज के लिए बनवाएं बारात घर
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Thu, 28 Oct 2021 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

अलीगढ़। महर्षि वाल्मीकि सेना का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा ब्रज क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्यौराज सिंह ने मिला। छर्रा विधानसभा क्षेत्र के गोपी के पास मिर्जा नगला गांव में बाल्मीकि समाज के लिए बरात घर बनवाए जाने की मांग की। महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विक्रम जीनवाल ने कहा कि मिर्जा नगला में बाल्मीकि समाज के लोगों को अपनी बहन बेटियों की शादी सगाई एवं कार्यक्रमों के लिए अनेकों अनेकों कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बरसात और धूप में काफी परेशानियां झेलते हैं। बारात घर बाल्मीकि बस्ती में बन जाएगा तो राहत मिलेगी। श्यौराज भाजपा की सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास वाली सरकार है। हर कार्य कराएंगे। ज्ञापन के दौरान प्रेम किशोर वाल्मीकि, गुड्डू वाल्मीकि, पप्पू वाल्मीकि, इंदल वाल्मीकि, सुरेश वाल्मीकि, गोपी वाल्मीकि, राकेश सिंह, बॉबी वाल्मीकि, अमर सिंह, राजपाल सिंह, दिनेश वाल्मीकि, धर्मपाल वाल्मीकि, अशोक वाल्मीकि, हरिओम वाल्मीकि, मिथुन वाल्मीकि, सुरेश वाल्मीकि, श्याम वाल्मीकि, बदन सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें