Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsBudget Fails to Directly Address Aligarh s Hardware Industry Needs
अलीगढ़ की पांच हजार से अधिक एमएसएमई इकाइयों को मिलेगी रफ्तार

अलीगढ़ की पांच हजार से अधिक एमएसएमई इकाइयों को मिलेगी रफ्तार

संक्षेप:

Aligarh News - लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए 10 हजार करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया, खैर, अतरौली के पुराने इंडस्ट्रीयल क्षेत्रों को भी दोबारा किया जा सकेगा विकसित

Feb 01, 2026 08:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय आम बजट से ताला हार्डवेयर के उत्थान को आस लगाए बैठे निर्माताओं को बहुत कुछ नहीं मिला है। आम बजट में ताला-हार्डवेयर व पीतल मूर्ति के लिए कोई सीधी घोषणा नहीं है। केवल एमएसएमई को लेकर 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान आम बजट में किया गया है, जिसका लाभ अलीगढ़ की पांच हजार से अधिक एमएसएमई इकाइयों को मिल सकता है। हालांकि इसकी तस्वीर अप्रैल में साफ होगी। उद्यमियों ने आम बजट को मिला जुला बताया है। वहीं विपक्ष ने आम बजट को निराशाजनक बताया है। अलीगढ़ में पिछले एक साल से ताला-हार्डवेयर इंडस्ट्री बैठी हुई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ताला हार्डवेयर उद्योग हाउसिंग सेक्टर से जुड़ा हुआ है। हाउसिंग सेक्टर को बढ़ावा दिए जाने से ताला-हार्डवेयर उद्योग रफ्तार पकड़ता है। घरेलू मार्केट में डिमांड पैदा करने के लिए कोई खास घोषणा नहीं की गई। हालांकि इन सबके बीच केंद्र सरकार ने आम बजट में 10 हजार करोड़ का बंदोबस्त एमएसएमई इकाइयों के लिए किया है। इससे अलीगढ़ की पांच हजार लघु एवं मध्यम उद्योगों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा गभाना, अतरौली, इगलास व खैर में कुछ पुराने औद्योगिक अस्थान हैं, जिनको विकसित किया जा सकता है। सरकार ने इसमें 7 हजार करोड़ का बंदोबस्त किया है। इससे पुराने औद्योगिक क्षेत्र दोबारा शुरू हो सकेंगे। अलीगढ़ की इकाइयों को इसका लाभ मिलेगा। जिला उद्योग केंद्र छोटे-छोटे औद्योगिक अस्थान विकसित करता है। इससे आसानी होगी। कंटेनर के निर्माण में तेजी से निर्यातकों को लाभ मिलेगा केंद्र सरकार ने आम बजट में कंटेनर के निर्माण पर जोर दिया है। इसको लेकर अलग से बजट का इंतजाम किया गया है। अभी तक कंटेनर की किल्लत के कारण एक्सपोर्ट में भी परेशानी आती है। अलीगढ़ के हार्डवेयर निर्यातकों को कंटेनर के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता है। केंद्र सरकार के नई घोषणा से कंटेनर आसानी से उपलब्ध होंगे, जिसके बाद निर्यात आसानी से होगा। एमएसएमई इकाइयों दूरगामी लाभ मिलेगा अलीगढ़ की सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग को आगामी दिनों में लाभ मिलेगा। इंफ्रा के साथ सेमी कंडक्टर को लेकर केंद्र सरकार ने पहल की है। सेमीकंडक्टर के निर्माण की शुरूआत से सूक्ष्म इकाइयों को लाभ मिलेगा। दिल्ली से सटे होने के कारण अलीगढ़ की ताला हार्डवेयर इकाइयों को भी इसका लाभ मिल सकता है। उद्योगपतियों की मानें तो बजट में तात्कालिक लाभ नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में इसका फायदा मिलेगा। फंड का बंटवारा होगा, जिसके बाद लाभ मिलेगा। ताला हार्डवेयर इंडस्ट्री ने इस तरह से उठाई थी मांग एमएसएमई को 2% ब्याज सब्सिडी दी जाए, जिससे उनकी वित्तीय जरूरतें पूरी हो सकें क्रेडिट गारंटी स्कीम की सीमा 1 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये किया जाए टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन: टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन के लिए सब्सिडी और कर छूट देने का सुझाव दिया गया था जीएसटी सुधार: जीएसटी सुधारों को मजबूत करने और ऑपरेशनल आसानी को बढ़ावा देने का सुझाव दिया गया था महिला उद्यमियों के लिए समर्थन: महिला उद्यमियों के लिए विशेष फंड और कम ब्याज दरों पर ऋण देने का सुझाव दिया गया था, जिससे उन्हें अपने व्यवसाय में वृद्धि करने में मदद मिले। स्टार्टअप्स के लिए समर्थन: स्टार्टअप्स के लिए फंड ऑफ फंड्स के माध्यम से इक्विटी निवेश बढ़ाने का सुझाव दिया गया था। निर्यात प्रोत्साहन: निर्यात प्रोत्साहन के लिए इंसेंटिव देने का सुझाव अलीगढ़ के उद्यमियों ने आम बजट के लिए दिया था। बोले उद्यमी आम बजट किसी एक विशेष वर्ग व सेक्टर के लिए नहीं होता है। आम बजट इंफ्रा को मजबूत करने वाला है। जिसका लाभ इंडस्ट्री व जनता दोनों को मिलेगा। दूरगामी विकास के लक्ष्य को लेकर केंद्र सरकार ने आम बजट पेश किया है। धनजीत वाड्रा, उद्यमी। केंद्र सरकार ने दूरगामी व विकासपरक बजट पेश किया है। किसी एक वर्ग नहीं बल्कि समूचे देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। कैंसर व मधुमेह की दवाएं सस्ती की गई हैं। इसका मरीजों को सीधे फायदा मिलेगा। टियर‑ 2 और टियर‑ 3 शहरों के विकास को प्राथमिकता मिलेगी। इससे नगरों का विकास तेजी से होगा। आम बजट में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए समावेश किया गया है। प्रशांत सिंघल, मेयर एवं निर्यातक। निर्यात को बढ़ावा देने के लिए आम बजट में प्रोत्साहन योजना आनी चाहिए थी। एमएसएमई के लिए हर बार बजट आता है, लेकिन उसका लाभ सभी इकाइयों को नहीं मिलता है। कंटेनर का निर्माण कराया जाएगा, जिसका भविष्य में निर्यातकों को लाभ माल भेजने में मिल सकता है। राकेश अग्रवाल, निर्यातक। पीतल मूर्ति इंडस्ट्री को सीधे कोई लाभ आम बजट में दिखाई नहीं दे रहा है। पीतल मूर्ति निर्माता जीएसटीआर एक, दो व तीन दाखिल करता है, जिसके बाद सरकार को ऑनलाइन ऑटोमेटिक मोड से रिफंड देने की घोषणा करनी चाहिए। इसकी मांग भी की जा रही थी। लेकिन इसमें भी कुछ नहीं हुआ। एचआर गांधी, पीतल मूर्ति निर्माता। एमएसएमई इकाइयों के लिए 10 हजार करोड़ का फंड रखा गया है, जिसका लाभ अलीगढ़ के ताला-हार्डवेयर इंडस्ट्री को मिलेगा। तात्कालिक लाभ नहीं है, लेकिन भविष्य में छोटी इकाइयों की नींव मजबूत होगी। सरकार ने पुराने औद्योगिक क्षेत्रों को भी चालू करने के लिए फंड का इंतजाम किया है। सुनील दत्ता, उद्यमी। केंद्र सरकार का आम बजट किसी एक इंडस्ट्री पर सीधे फोकस नहीं करता है। बजट में कुछ न कुछ सभी सेक्टर को ध्यान में रखकर किया जाता है। एमएसएमई के लिए बजट का इंतजाम किया गया है, जिसका लाभ अलीगढ़ की यूनिटों को मिल सकता है। लेकिन देखना है कि यह किस तरह से लागू होगा। राजीव अग्रवाल, हार्डवेयर निर्माता।