Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsBrilliant Public School Hosts Annual Sports Festival 2025 Joint Winners Shivaji and Raman House
स्पर्धा के विजेता बने शिवाजी और रमन हाउस

स्पर्धा के विजेता बने शिवाजी और रमन हाउस

संक्षेप:

Aligarh News - - ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के खेल महोत्सव स्पर्धा का समापन - ब्रिलिएंट की खेल प्रतियोगिताएं

Sat, 22 Nov 2025 08:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव स्पर्धा 2025 में शनिवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। जिसमें शिवाजी और रमन हाउस ने अधिक अंक प्राप्त कर संयुक्त विजेता का खिताब अपने नाम किया। गांधी हाउस दूसरे और टैगौर हाउस तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने अतिथियों को अंगवस्त्र ,स्मृति चिह्न और पौधा भेंटकर स्वागत किया। अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने कहा कि ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की खेल प्रतियोगिताएं सच्चे अर्थों में खेलों इंडिया और फिट इंडिया की संवाहक है। जिस तरह का योग- प्रदर्शन आज यहां हुआ वह अच्छे प्रशिक्षण की देन है। उन्होंने आगामी योग दिवस पर इस प्रदर्शन को बड़े मंच पर करवाने की भी घोषणा की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नगर आयुक्त, नगर निगम अलीगढ़ प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि यहां आकर मेरे सैनिक स्कूल में अध्ययन की स्मृतियां ताजा हो गई। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह लाला ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं जिसका श्रेय श्याम कुंतैल को जाता है। 104 बटालियन आर ए एफ के कमांडेट विनोद कुमार ने कहा कि आज के समय में खेलों में शानदार कैरियर बनाकर भी जीवन में सफल हुआ जा सकता है। रमन और शिवाजी को मिले बराबर अंक दो दिनों तक चली प्रतियोगिता में रमन हाउस ने 41 और शिवाजी हाउस ने 41 अंक हासिल किया। गांधी हाउस में 35 अंक और टैगोर हाउस ने 26 अंक प्राप्त किया। इस अवसर पर रामवीर सिंह, सुधा सिंह, डा. चंद्रशेखर शर्मा, पवन राघव, रामवीर, नवीन, पारुल गौतम, प्रियंका जौहरी, चंचल शर्मा, ज्योति, पवन कुमार सिंह, पल्लव, शालिनी रानी, रितिका सिंह, अनुराधा, नीतू दास गुप्ता, शालू, कनक, कल्पना सिंह, सुनीता बाधवा, तेजवीर सिंह, त्रिलोक सिंह, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।