30 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले, 10 संदिग्धों से पूछताछ

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

17 मई को मडराक के भकरौला गांव में 10 महिलाओं से दिनदहाड़े लूटपाट की घटना हुई। महिलाएं पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं, तभी लुटेरों ने तमंचे के बल पर उनका सामान लूट लिया। पुलिस ने 30 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की और 10 संदिग्धों से पूछताछ की।

30 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले, 10 संदिग्धों से पूछताछ

मडराक। बेखौफ बदमाशों ने 17 मई को दिनदहाड़े पशुओं को चारा लेने गई भकरौला की 10 महिलाओं से तमंचे के बल पर दिनदहाड़े लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। वहीं 10 संदिग्धों से पूछताछ की है। 17 मई सुबह 11 वजे की है ग्राम भकरौला की 10महिलाएं पशुओं को चारा लेने के लिए गांव से कुछ दूरी पर है इकट्ठा होकर गई हुई थीं। चारा लेने के बाद तेज धूप पड़ने पर महिलाएं पेड़ की छाया में बैठ गईं। एसी पला बंबा की तरफ से अपाचे सवार लुटेर वहां आकर रुक गए और महिलाओं से बातचीत करने लगे।

थोड़ी देर बाद ही एक लुटेरे ने तमंचा निकालकर महिलाओं के ऊपर तान दिया। धनकी दी कि अगर हल्ला मचाए तो जान से मार देंगे चुपचाप अपने गहने दे दो। डरी सहमी महिलाओं ने आभूषण उतारकर लुटेरे को दे दिए। गांव भकरौला की गुड़िया देवी पत्नी रघुराज, सुनीता पत्नी राजकुमार, दिनेशा पत्नी लालाराम, कुंती पत्नी जोगेंद्र, प्रेमलता पत्नी बंटी, रेखा पत्नी जसवंत, कमलेश पत्नी संदेश, कमलेश पत्नी दूऊआ, पूनम पत्नी नारायण सीमा पत्नी लालचंद के आभूषण लुटेरे लूट कर ले गए थे। सीमा की तहरीर पर थाना मंडराक में मुकदमा पंजीकृत कराया। इंस्पेक्टर सुरेंद्र पांडे ने बताया कि 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं। 10 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।