ब्राह्मण सेवा संस्थान के अध्यक्ष बने सुरेश शर्मा, 14 को कार्यकारिणी घोषित होगी

Jan 06, 2026 01:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

Aligarh News - अलीगढ़ में ब्राह्मण सेवा संस्थान की बैठक हुई, जिसमें सुरेश शर्मा को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना गया। संस्थान ने एक वर्ष की सफलता का जश्न मनाया और कार्यकारिणी की घोषणा 14 जनवरी को होगी। सभी सदस्यों ने सुरेश शर्मा के नेतृत्व पर विश्वास जताया और संस्था की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।

ब्राह्मण सेवा संस्थान के अध्यक्ष बने सुरेश शर्मा, 14 को कार्यकारिणी घोषित होगी

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ब्राह्मण सेवा संस्थान के पदाधिकारियों की रघुवीरपुरी में एक आवश्यक बैठक हुई, जिसमें संगठन के एक साल पूरा होने पर विस्तृत चर्चा की गई। आगे संगठन को मजबूत करने के लिए सर्वसम्मति से सुरेश शर्मा को ब्राह्मण सेवा संस्थान का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। 14 जनवरी को कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। अलीगढ़ ने समाजसेवा के क्षेत्र में अपना एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। पिछले दिनों संस्थान का प्रथम स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। संस्थान के अध्यक्ष तुषार कौशिक के कुशल नेतृत्व में समस्त टीम ने संस्थान के गौरव को निरंतर आगे बढ़ाया, जिसके लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

रघुवीरपुरी में हुई बैठक में सुनील कौशल महाराज के सानिध्य में सुरेश शर्मा को ब्राह्मण सेवा संस्थान का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए आशा जताई कि उनके मार्गदर्शन में संस्थान सेवा-भाव के नए आयाम स्थापित करेगी। संस्थान के संस्थापक एवं मार्गदर्शक कौशल गौड़ एवं दीपक शर्मा द्वारा नव-नियुक्त अध्यक्ष सुरेश शर्मा को दिशा-निर्देश दिए गए आगामी 14 जनवरी (मकर संक्रांति) तक अपनी कार्यकारिणी का गठन पूर्ण करें। ताकि संस्थान की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सके। इस मौके पर भानु शर्मा, दिलीप शर्मा, राजेंद्र मोहन शर्मा, अरविंद शर्मा, लव वशिष्ठ, पवन शर्मा, कुणाल शर्मा, कृष्णा भारद्वाज, सुनील शर्मा, मनीष शर्मा, अवधेश शर्मा, लखन शर्मा मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;