सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
अतरौली में ब्राह्मण समाज ने समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ ज्ञापन दिया। संदीप शर्मा के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज ने भाटी के विवादास्पद बयानों की निंदा की और कार्रवाई की मांग की। समाज में आक्रोश फैलने की चिंता जताते हुए भाटी के बयानों को समाज के लिए घातक बताया गया।

अतरौली। ब्राह्मण समाज के द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन दिया संदीप शर्मा के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज ने समाजवादी प्रवक्ता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की राजकुमार भाटी ब्राह्मण समाज जाट समाज गुर्जर समाज यादव समाज के लिए अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं इससे पूरे भारत में आक्रोश है ब्राह्मण नेता संदीप शर्मा ने बताया की राजकुमार भाटी का दिमाग का संतुलन बिगड़ गया है इसके द्वारा दिया हुआ बयान समाज में घातक साबित हो सकता है, इसने समाज को तोड़ने की कोशिश की है, तथा धार्मिक भावनाओं को भी आहत किया है इस ज्ञापन के माध्यम से ब्राह्मण समाज एवं समर्थ समाज में मुख्यमंत्री से अपील की है की राजकुमार भाटी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई हो सके इस अवसर पर संदीप शर्मा, राकेश शर्मा, सतीश चंद्र उपाध्याय, पंकज शर्मा, इंजीनियर हिमांशु मित्तल, यशपाल यादव, चंदन शर्मा, बिट्टू शर्मा, जीतू पंडित, तरुण शर्मा, राजीव शर्मा, डॉक्टर जितेंद्र शर्मा, गौरव शर्मा, मनीष शर्मा, आलोक शर्मा, रूपेश बजरंगी, लकी शर्मा, सिंपू शर्मा, किशोर शर्मा, शुभम शर्मा, इंजीनियर संजय राजपूत आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


