ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़शेयर बाजार के लिए ब्लैक फ्राइडे, निवेशकों के 50 करोड़ डूबने का अनुमान

शेयर बाजार के लिए ब्लैक फ्राइडे, निवेशकों के 50 करोड़ डूबने का अनुमान

शेयर बाजार के लिए शुक्रवार का दिन ब्लैक फ्राईडे साबित हुआ। बाजार में लंबे समय के बाद ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। जिसमें सेंसेक्स 900 प्वाइंट और निफ्टी 300 प्वाइंट तक टूट गया।  दोपहर 12:30 बजे...

शेयर बाजार के लिए ब्लैक फ्राइडे, निवेशकों के 50 करोड़ डूबने का अनुमान
अलीगढ़, लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 21 Sep 2018 04:02 PM
ऐप पर पढ़ें

शेयर बाजार के लिए शुक्रवार का दिन ब्लैक फ्राईडे साबित हुआ। बाजार में लंबे समय के बाद ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। जिसमें सेंसेक्स 900 प्वाइंट और निफ्टी 300 प्वाइंट तक टूट गया। 

दोपहर 12:30 बजे से 1:00 बजे के बीच शेयर बाजार में हुई गिरावट के चलते तमाम बड़ी कंपनियों के शेयर औंधे मुंह जा गिरे। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि डीएचएफएल कंपनी का शेयर 615 रुपये से 275 तक गिर गया। इसके अलावा नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों के शेयरों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। एक अनुमान के मुताबिक शेयर बाजार की गिरावट के चलते आधे घंटे में अलीगढ़ के निवेशकों को करीब 50 करोड़ का झटका लगने का अनुमान है। बाजार के गिरने के बाद धीरे धीरे संभलने की ओर आने पर निवेशकों को आस नुकसान से उबरने की जगी है। बाजार विशेषज्ञ विजय कुमार पचीसिया के मुताबिक शेयर बाजार कुछ नामी कंपनियों के जो गैर वित्तीय कंपनियों के दायरे में आती हैं।उनके डिफॉल्ट होने की आशंका के चलते यह गिरावट हुई है। ऐसे में शेयर बाजार में निवेश करना उपयुक्त है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें