प्रधानमंत्री के सम्मान में भाजपा महिला मोर्चा ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
हमीरपुर से सपा के सांसद अजेन्द्र लोधी द्वारा प्रधानमंत्री पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि इस प्रकार की अभद्र भाषा स्वीकार नहीं की जा सकती और लोकतांत्रिक मर्यादा बनाए रखने की मांग की। उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा।

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। हमीरपुर से सपा के सांसद अजेन्द्र लोधी द्वारा प्रधानमंत्री पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में गुरूवार को भाजपा महिला मोर्चा ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष मधुलिका राघव के नेतृत्व और जिलाध्यक्ष सरिता महेश्वरी एवं महानगर अध्यक्ष दया शर्मा के संयुक्त संयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंची। महिलाओं ने नारेबाज़ी करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस प्रकार की अभद्र भाषा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर लोकतांत्रिक मर्यादा बनाए रखने की मांग उठाई। राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि प्रधानमंत्री ही नहीं, वह 140 करोड़ भारतीयों की आशाओं, विश्वास और सम्मान के प्रतीक हैं।
उनके विरुद्ध की गई अशोभनीय टिप्पणी न केवल व्यक्तिगत मर्यादा का उल्लंघन है, बल्कि देश के सर्वोच्च लोकतांत्रिक पद की गरिमा पर भी सीधा आघात है। ज़िलाध्यक्ष ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने वक्तव्यों और आचरण से समाज को सकारात्मक दिशा दें, लेकिन इस प्रकार की टिप्पणियां समाज में गलत संदेश पहुंचाती हैं। इस दौरान पूर्व महापौर शकुंतला भारती, अध्यक्ष जिला सहकारिता बैंक उमेश कुमारी, पूर्व विधायक रामसखी कठरिया,जिला उपाध्यक्ष अम्बिका सिंह, राजकुमारी नायक, महानगर उपाध्यक्ष सीमा गौतम, महामंत्री कविता करमचंदानी,पूनम वशिष्ठ ,सुधा सिंह, विमला जौहरी,शोभा उपाध्याय,रीता पाठक,बबली अग्रवाल,उषा पाल,रति ,सिमरन कक्कड़ आदि मौजूद थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


