सड़क निर्माण को मेयर मिले लोग
Feb 27, 2026 12:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Aligarh News - अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने मेयर प्रशांत सिंघल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सिंधौली से बाबा कालोनी तक सड़क निर्माण, खोदी गई सड़क को समतल करने, प्राचीन शिव मंदिर के निर्माण, स्ट्रीट लाइट लगाने, खराब हैंडपंप की मरम्मत और होली पर सफाई कराने की मांग की।

अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने गुरुवार को मेयर प्रशांत सिंघल से कैंप कार्यालय पर मुलाकात की। जिसमें सिंधौली से बाबा कालोनी तक सड़क निर्माण कराने की मांग की। इसके अलावा लोगों ने कहा कि जो सड़क खोदी गई है उसको समतल किया जाए। प्राचीन शिव मंदिर का निर्माण, स्ट्रीट लाइट का निर्माण, खराब हैंडपंप की मरम्मत व होली को लेकर त्योहार पर सफाई कराई जाए। धीरेंद्र सिंह सविता बूथ अध्यक्ष संयोजक मंडल धनीपुर, सोनू, राजेश, रवि सैनी, गंगा चरन, अनोखे लाल सैनी, राहुल, चुन्नी लाल मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



