Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsBJP Nominations for City President Position Scheduled Today - Chief Election Officer Rajeev Gumber to Attend

भाजपा महानगर अध्यक्ष पद के लिए आज होंगे नामांकन

Aligarh News - अलीगढ़ में भाजपा महानगर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन आज होंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव गुम्बर के समक्ष ये नामांकन किए जाएंगे। भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस पद के लिए नामांकन कर सकते हैं। नामांकन की...

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Sat, 8 March 2025 09:37 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा महानगर अध्यक्ष पद के लिए आज होंगे नामांकन

भाजपा महानगर अध्यक्ष पद के लिए आज होंगे नामांकन -मुख्य चुनाव अदिकारी राजीव गुम्बर आएंगे

अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद महानगर अध्यक्ष के चुनाव के लिए कवायद शुरू हो गई है। रविवार को इस पद के लिए नामांकन होंगे। महानगर मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव गुम्बर के समक्ष नामांकन किए जाएंगे।

भाजपा महानगर उपाध्यक्ष व सह चुनाव अधिकारी सुरेश शर्मा ने बताया कि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता अलीगढ महानगर अध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद के चुनाव के लिए नामांकन कर सकते हैं। रविवार को भाजपा क़यामपुर कार्यालय में 11 से एक बजे तक नामांकन होंगे। जनप्रतिनिधि व पार्टी के निर्धारित श्रेणी के पदाधिकारियों से विचार विमर्श दोपहर एक से तीन बजे तक होगा। नामांकन में आवेदक का दो बार का सक्रिय सदस्य्ता नंबर अंकित होना अनिवार्य है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें