भाजपा महानगर की सोशल मीडिया के योद्धाओं की टीम तैयार

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

Aligarh News - अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा महानगर की बैठक कैम्प कार्यालय एसजेडी स्कूल पर बुधवार को सम्पन्न

भाजपा महानगर की सोशल मीडिया के योद्धाओं की टीम तैयार

अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा महानगर की बैठक कैम्प कार्यालय एसजेडी स्कूल पर बुधवार को सम्पन्न हुई। महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा के निर्देश एवं संस्तुति पर महानगर सोशल मीडिया संयोजक आदित्य अग्रवाल ने महानगर और मंडल स्तर पर सोशल मीडिया टीमों की घोषणा की। इसके साथ ही सोशल मीडिया टीम के सभी पदाधिकारियों का परिचय महानगर सोशल मीडिया संयोजक ने कराया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया और इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग की राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में वर्तमान समय में महत्वपूर्ण भूमिका है, सरकार बनाने से लेकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तक सोशल मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप महामंत्री सुरेश शर्मा, सुभाष सुभानु गुप्ता, महानगर मीडिया प्रभारी एड. निधीश भट्ट, भूपेन्द्र वार्ष्णेय, मुन्नालाल कश्यप, अश्विनी पंडित, योगेश राजपूत, अश्विनी अग्निहोत्री, विशाल गुप्ता, प्रदीप शर्मा, दीपांशु चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।