Aligarh News: भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी हित में करता है पूरी ऊर्जा के साथ कार्य

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

Aligarh News: अलीगढ़ में भाजपा महानगर की मासिक बैठक में कासगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रियता से भाग लेने का संदेश दिया। डॉ राजीव अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहा। महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने संगठन और सरकार की महत्वपूर्ण भूमिकाओं पर जोर दिया।

Aligarh News: भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी हित में करता है पूरी ऊर्जा के साथ कार्य

Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा महानगर की मासिक बैठक सोमवार को हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अलीगढ़ प्रवास पर आए कासगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को पार्टी के आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुऐ अभी से पूरी ऊर्जा के साथ पार्टी द्वारा निर्धारित अभियानों एवं कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता सुनिश्चित करें।

बैठक में विचार-विमर्श

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राजीव अग्रवाल ने भाजपा का कार्यकर्ता जब तक अपने लक्ष्य को हासिल नही कर लेता है शांत नही बैठता है इसलिए ही आज पूरे भारत में भाजपा का परचम लहरा रहा है। महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुऐ महानगर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुऐ कहा कि हमें सिर्फ दिखावा नहीं करना है बल्कि वास्तविक रूप से संगठन और सरकार के बीच महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को को जन-जन तक पहुंचाने में जनता की मदद करके अपनी पार्टी और सरकार की जनता के हृदय में स्थापित करना है। बैठक का संचालन महामंत्री सुरेश शर्मा ने किया। इस दौरान सोशल मीडिया कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत कश्यप, महामंत्री सुभाष सुभानु, उपाध्यक्ष गुनीत मित्तल, विजय विक्रम सिंह, मनोज शैलीस निखिल माहेश्वरी, हिम्मत सिंह लोधी, महानगर मीडिया प्रभारी एड. निधीश भट्ट, सह मीडिया प्रभारी आलोक प्रताप सिंह, आईटी संयोजक केके शर्मा, कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, डॉ दिनेश शर्मा, मंत्री पल्लवी नवमान, आकाश गुप्ता, विवेक अग्रवाल, भूपेन्द्र वार्ष्णेय, सोनू जाटव, नीलम कश्यप, मनोज भारद्वाज, मुन्नालाल कश्यप, सत्यप्रकाश प्रजापति, गंगाशरण दिवाकर, सर्वेश बघेल, सत्यकांत भारद्वाज, अशोक शर्मा आदि मौजूद थे।

सामान्य प्रश्न

भाजपा की मासिक बैठक कब हुई?
भाजपा की मासिक बैठक सोमवार को हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।