केंद्रीय बजट छोटे उद्योगों के लिए विकास का इंजन
Aligarh News - हरदुआगंज में हुआ व्यापारी एवं उद्योग संवाद का अयाोजन, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने गिनाई उपलब्धियां

अलीगढ़। हरदुआगंज। भाजपा द्वारा बरौली विधानसभा के हरदुआगंज स्थित सेवा सदन में रविवार को व्यापारी एवं उद्योग संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने केन्द्रीय बजट को छोटे उद्योगों के लिए विकास का इंजन बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. कृष्ण पाल सिंह ने की। मुख्य अतिथि एमएलसी एवं पूर्व ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी और मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने बजट को लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। कहा कि इससे छोटे व्यापारियों को संबल मिलेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।
उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर व्यापारियों के शोषण और छोटे उद्योगों को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए। एमएलसी रजनीकांत ने बजट को समावेशी बताते हुए कहा कि यह युवाओं, किसानों और महिलाओं को सशक्त बनाते हुए आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखता है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह बजट गरीब, शोषित और वंचित वर्गों को समर्पित है और अंत्योदय भाजपा का सर्वकालिक संकल्प है। संचालन जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक शिवनारायण शर्मा ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री अनेकपाल सिंह, हरदुआगंज मंडल अध्यक्ष मनोज भारद्वाज, ताला नगरी औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष नेकराम शर्मा, कार्यक्रम संयोजक सुशील गुप्ता, आशीष गौड़, मंडल प्रभारी संजय चौधरी, मनोज भारद्वाज, वीपी सिंह आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


