ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़सीएए, एनआरसी को लेकर जल्द शुरू होगा बड़ा आंदोलन: महमूद प्राचा

सीएए, एनआरसी को लेकर जल्द शुरू होगा बड़ा आंदोलन: महमूद प्राचा

-बोले-जगन्नाथ यात्रा की तर्ज पर निकाला जाएगा मोहर्रम का जुलूस

सीएए, एनआरसी को लेकर जल्द शुरू होगा बड़ा आंदोलन: महमूद प्राचा
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Sun, 09 Aug 2020 03:25 AM
ऐप पर पढ़ें

उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता महमूद प्राचा शनिवार को अलीगढ़ पहुंचे। उन्होंने कहा कि सीएए एवं एनआरसीको लेकर देश भर में फिर से बड़ा आंदोलन शुरू होने जा रहा है। इसकी शुरुआत जल्द होगी। उन्होंने कहा कि देश में हर धर्म के लिए कानून है। ऐसा सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस भी कहती है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से जगन्नाथ रथ यात्रा को अनुमति दी गई, ठीक उसी तरीके से मोहर्रम का जुलूस भी निकाला जाएगा। संविधान बचाओ कानून और आरक्षण बचाओ मिशन के तहत देश में पुन: नागरिकता संशोधन कानून और नागरिकता रजिस्टर कानून के विरोध में आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मोहर्रम पर्व को लेकर उन्हें राय लेने के लिए लिए बुलाया था। उन्होंने ईदगाह सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से वार्ता की और उनको बताया कि देश की सुप्रीम कोर्ट ने जिस तरीके से जगन्नाथ यात्रा के लिए नियम कानून बनाकर आदेश किया था वह सभी के लिए लागू है। चाहे वह मोहर्रम हो या अन्य किसी धर्म का कार्यक्रम हो। हम सभी को माननीय न्यायालय का सम्मान रखना है। कहा कि कानून बचाव मिशन के तहत भी अलीगढ़ के लोगों से वार्ता की। जिसके तहत उन्होंने बताया कि देश का कानून बचाओ आरक्षण को लेकर भी आंदोलन की रूपरेखा तैयार हो रही है। उन्होंने कहा कि सीएए, एनआरसी आंदोलन नागरिकता और संविधान दोनों को ही बचाने के लिए शुरू किया जाएगा। वह प्रत्येक शहर में जाकर इसके लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में इस आंदोलन की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रहेगी। क्योंकि अलीगढ़ से एक संदेश पूरे देश और दुनिया में जाता है। इसलिए इस आंदोलन के लिए अलीगढ़ बेहद खास है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आंदोलन करने वाले लोगों को झूठे मुकदमे लगा कर जेलों में बंद किया गया। उन्हें देश के सामने खलनायक प्रस्तुत किया गया जो कि उचित नहीं है। अब वह सही तस्वीर सामने लाएंगे।

महमूद प्राचा के खिलाफ थाने में तहरीर -अधिवक्ता महमूद प्राचा के खिलाफ सिविल लाइन थाने में तहरीर दी गई है। जिसमें कहा गया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर भावनाओं को भडकाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में थाना पुलिस ने मेडिकल चौकी इंचार्ज को जांच सौप दी है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें