ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अलीगढ़बैंक वालों ने ही खाते में कर दिया करोड़ों का लेन-देन

बैंक वालों ने ही खाते में कर दिया करोड़ों का लेन-देन

नोएडा के एक एजुकेशन ट्रस्ट के खाते से बैंक वालों ने ही करोड़ों रुपये का लेनदेन कर लिया। जबकि ट्रस्ट के सचिव द्वारा बैंक में प्रार्थना पत्र देकर खाता बंद करने का कई बार अनुरोध किया गया। फिर भी खाता बंद...

बैंक वालों ने ही खाते में कर दिया करोड़ों का लेन-देन
हिन्दुस्तान टीम,अलीगढ़Mon, 16 Jul 2018 12:28 AM
ऐप पर पढ़ें

नोएडा के एक एजुकेशन ट्रस्ट के खाते से बैंक वालों ने ही करोड़ों रुपये का लेनदेन कर लिया। जबकि ट्रस्ट के सचिव द्वारा बैंक में प्रार्थना पत्र देकर खाता बंद करने का कई बार अनुरोध किया गया। फिर भी खाता बंद नहीं किया गया। पिछले दिनों सचिव द्वारा खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो उसे देखकर दंग रह गए। उन्होंने इस मामले में थाना सिविल लाइन में बैंक मैनेजर व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

देवेंद्र कुमार सिंह ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि वह मारुती एजुकेशन ट्रस्ट, 309 जयपुरिया प्लाजा सेक्टर-26 नोएडा के सचिव हैं। जबकि अरविंद कुमार सिंह ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं। ट्रस्ट का भारतीय स्टेट बैंक की समद रोड स्थित शाखा में चालू खाता है। पिछले काफी समय से इस खाते से कोई आदान-प्रदान नहीं किया गया है। इसलिए उन्होंने ब्रांच मैनेजर और कर्मचारियों से कई बार खाते को बंद करने के लिए कहा। 27 अप्रैल 2017 को उन्होंने बैंक में लिखित में निवेदन भी किया। इसके बावजूद खाता बंद नहीं किया। नौ जुलाई 2018 को उन्होंने खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि ट्रस्ट के खाते से अव्यवहारिक रूप से बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया है। जबकि दो अप्रैल 2017 से 17 मार्च 2018 तक न तो मैंने कोई लेनदेन किया और न ट्रस्टी द्वारा किया गया। इससे उन्हें गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने ट्रस्ट के खाते से किए गए करोड़ों के लेनदेन की जांच करने और बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में सिविल लाइन इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें