बसपाइयों ने एडीएम सिटी को सौंपा ज्ञापन
Aligarh News - अलीगढ़ के जवां में हुई घटना को लेकर बसपा के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में एडीएम सिटी को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ रहा है। ग्राम सुनना में दलित समाज की बेटी की शादी में बारात पर हमला हुआ था। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है, जिस पर बसपा ने रोष जताया।

अलीगढ़। जवां में हुई घटना को लेकर शुक्रवार को बसपा के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा। बसपाइयों ने कहा कि असामाजिक तत्वों के मनोबल में लगातार वृद्धि हो रही है। कहा कि ग्राम सुनना में असामाजिक तत्वों द्वारा दलित समाज की बेटी की शादी में बारात पर हमला किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बारात चढ़वाई तथा अपनी देख रेख में विदा भी कराया। लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की ठोस पुलिस कार्यवाही नहीं की गई है। तस्वीर हमल प्रकरण में फल विक्रेताओं के साथ हुई मारपीट के मामले में भी कार्रवाई की मांग की।
बसपा के जिलाध्यक्ष सुरेश गौतम के नेतृत्व में बसपाई ज्ञापन देने गए थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


