Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsAyushman Health Mission Aligarh Blocks Show Varied Reporting Performance
आयुष्मान आरोग्य शिविरों की धीमी हुई रफ्तार

आयुष्मान आरोग्य शिविरों की धीमी हुई रफ्तार

संक्षेप: Aligarh News - - जनपद के कई ब्लॉकों का प्रदर्शन औसत से नीचे, टप्पल, लोधा, गौंडा 60-70 प्रतिशत तक सीमित

Tue, 4 Nov 2025 07:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आयुष्मान आरोग्य मिशन के तहत आयोजित शिविरों की समीक्षा रिपोर्ट विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही हैं। जिले के 13 ब्लॉकों में कुल 287 आयुष्मान आरोग्य मंडल निर्धारित किए गए थे, जिनमें से केवल 240 केंद्रों से रिपोर्ट प्राप्त हुई है। यानी समग्र रूप से 84 प्रतिशत रिपोर्टिंग दर्ज की गई, जो लक्षित 100 प्रतिशत उपलब्धि से काफी पीछे है। सितंबर की रिपोर्ट के अनुसार, चंडौस और धनिपुर ब्लॉक ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत शिविर रिपोर्ट जमा की है। वहीं बिजोली (95 प्रतिशत), अतरौली (91 प्रतिशत) और अकराबाद (90 प्रतिशत) ब्लॉकों ने भी अपेक्षाकृत अच्छा काम किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके विपरीत टप्पल (58 प्रतिशत), लोधा (71 प्रतिशत), गौंडा (71 प्रतिशत) और खैर (79 प्रतिशत) ब्लॉकों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इन क्षेत्रों में या तो शिविर आयोजित नहीं हुए या फिर रिपोर्टिंग समय पर नहीं की गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिन ब्लॉकों में रिपोर्टिंग कम रही है, वहां के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को निर्देश जारी किए जा रहे हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आने वाले हफ्तों में रिपोर्टिंग में सुधार न दिखाने वाले ब्लॉकों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना है। हर ब्लॉक को निर्धारित लक्ष्य पूरा करना जरूरी है ताकि लाभार्थियों तक योजनाओं का पूरा लाभ पहुंच सके।