पुलिस कर्मियों को एड्स के प्रति किया जागरूक
Aligarh News - अलीगढ़ में पुलिस अधीक्षक सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एड्स पर संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि सही जानकारी होना जरूरी है। पुलिस कर्मी जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। विशेषज्ञों ने संक्रमण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी।

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस अधीक्षक सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एड्स विषय पर संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित हुई। अध्यक्षता एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने की। उन्होंने कहा कि एड्स के प्रति सही जानकारी होना बेहद जरूरी है, क्योंकि पुलिस विभाग समाज के हर वर्ग से सीधे जुड़ा रहता है। ऐसे में पुलिस कर्मी जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक (अपराध) ममता कुरील ने कहा कि संक्रमित व्यक्तियों के साथ सहानुभूति और सम्मान का व्यवहार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भेदभाव से समस्या और बढ़ती है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा ने संक्रमण के कारण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि समय पर जांच और नियमित इलाज से संक्रमित व्यक्ति सामान्य जीवन जी सकता है। वहीं, एसआरटी सेंटर के मेडिकल ऑफिसर डॉ. उमर ने एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी के महत्व को समझाते हुए नियमित दवा और परामर्श को आवश्यक बताया। कार्यक्रम का संचालन शाइस्ता बदर ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


