Aligarh News: बात कीजिए, उम्मीद जगाइए, जीवन अनमोल है इसे गले लगाइए
Aligarh News: अलीगढ़ में धर्म समाज महाविद्यालय में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आत्महत्या रोकथाम पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने मानसिक तनाव के लक्षणों और मदद के तरीके बताएं। छात्रों ने आत्महत्या रोकने के लिए पोस्टर बनाए और अपने विचार साझा किए। यह कार्यक्रम मानसिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने का एक प्रयास था।

Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता धर्म समाज महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग एवं मेंटरिंग एंड काउंसलिंग सेल के संयुक्त तत्वाधान से आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभा किया।कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. मोइनुद्दीन ने आत्महत्या की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला, साथ ही साथ उन्होंने बताया कि देश में 470 लोग प्रतिदिन आत्महत्या कर लेते हैं, जो की एक गंभीर समस्या है। इस पर बात करने की बहुत आवश्यकता है। इसके बाद डॉक्टर रेखा तोमर ने बताया कि हम अपने आसपास कैसे पता लगाए कि कोई व्यक्ति मानसिक तनाव से गुजर रहा है और वह आत्महत्या कर सकता है।
साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि कैसे हम अपने दोस्तों अपने परिवार अपने समाज में लोगों को वह स्वयं को आत्महत्या करने से बचा सकते हैं। डॉ. दिनेश कुमार गुप्त ने बताया कि हमें कैसे अपने आसपास के परिवेश में अपने मानसिक स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने का प्रयास कर सकते हैं। कार्यक्रम में एमए के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया। उन्होंने आत्महत्या रोकथाम जागरूकता से संबंधित आकर्षक पोस्टर बनाए एवं उनका प्रदर्शन एवं प्रस्तुतीकरण भी किया। इस अवसर पर शिवानी, फबीहा, मोहिनी, दुर्गा, करण उदित, गुंजन, चंचल, अंशिका चौधरी, भूमिश्री, प्राची शर्मा, साक्षी सिंह, सलोनी वर्मा, शिवानी एवं रूपेश कुमार आदि ने विचार साझा किया।


