मिलेट्स रेसिपी का प्रदर्शन कर किया जागरूक
Aligarh News - जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट से रोड को दिखाई हरी झण्डी, मिलेट्स के उत्पादों की दी गई जानकारी

अलीगढ़। क्वार्सी कृषि फार्म में शुक्रवार को एक दिवसीय मिलेट्स रेसिपी एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान मिलेट्स के उत्पादों के स्टॉल लगे। शहरभर में रोड शो निकाला गया। डीएम संजीव रंजन ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (न्यूट्री सीरियल्स घटक) योजना के तहत कलेक्ट्रेट से जनपद स्तरीय रोड शो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रोड शो कलेक्ट्रेट से कल्याण सिंह हेबीटेट सेंटर होते हुए क्वार्सी कृषि फार्म पर समाप्त हुआ। रोड शो में कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किसानों सहित अपने-अपने वाहन से प्रतिभाग किया। रोड शो के बाद उप्र. श्री अन्न पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत जनपद स्तरीय एक दिवसीय मिलेट्स रेसिपी एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का क्वार्सी कृषि फार्म में अध्यक्ष जिला पंचायत विजय सिंह ने शुभारंभ किया।
होटल फॉर्च्यून, पाम ट्री, लेमन ट्री ने मिलेट्स रेसिपी के उत्पात को प्रदर्शन किया। लोगों को मिलेट्स रेसिपी की जानकारी दी गई। नवीनतम तकनीकी भी बताई। कार्यक्रम में सदस्य विधान परिषद चौधरी ऋषि पाल सिंह, विधायक कोल अनिल पाराशर, विधायक छर्रा रवेन्द्र पाल सिंह व एफपीओ उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



