More
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsAwareness Campaign Promotes Ayurveda for Health Benefits in Aligarh
घर-घर पहुंचेगा आयुर्वेद, शिविरों से बढ़ेगी जागरूकता

घर-घर पहुंचेगा आयुर्वेद, शिविरों से बढ़ेगी जागरूकता

संक्षेप:

Aligarh News - -आयुर्वेद अस्पतालों व आयुष आरोग्य मंदिरों में सुविधाओं से कराया जाएगा अवगत

Feb 10, 2026 01:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आयुर्वेद चिकित्सा को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां लोगों को आयुर्वेदिक उपचार पद्धति के लाभों से अवगत कराया जाएगा। शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सक विभिन्न बीमारियों के आयुर्वेदिक इलाज, घरेलू औषधीय उपाय, खान-पान और दिनचर्या से जुड़ी उपयोगी जानकारियां देंगे। बदलती जीवनशैली के कारण बढ़ रही बीमारियों से बचाव के लिए प्राकृतिक और सुरक्षित उपचार पद्धति अपनाने पर भी जोर दिया जाएगा। इस अभियान में आशा कार्यकर्ता और एएनएम भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वे गांव-गांव जाकर लोगों को शिविरों की जानकारी देने के साथ आयुर्वेदिक उपचार अपनाने के लिए प्रेरित भी कर रही हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिले में संचालित 25 सरकारी आयुर्वेदिक अस्पतालों के साथ-साथ आयुष आरोग्य मंदिरों में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की भी जानकारी दी जा रही है, जहां लोगों को प्राकृतिक उपचार, परामर्श और औषधियां उपलब्ध हो सकें। ... वर्जन... आयुर्वेद को आमजन तक पहुंचाने के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं। हमारा उद्देश्य है कि लोग प्राकृतिक उपचार पद्धति अपनाएं और स्वस्थ जीवनशैली की ओर बढ़ें। सरकारी आयुष संस्थानों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनका लाभ सभी को लेना चाहिए। डॉ. नरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी