Aligarh News: 30 सितंबर तक चलेगा पीडीए जागरूकता अभियान
हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Aligarh News: अलीगढ़ में समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष मोहसिन मेवाती ने बताया कि पीडीए जागरूकता अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और छात्रों को सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। लगभग 10 हजार युवाओं को जोड़ा जाएगा।

Aligarh News: अलीगढ़। समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष मोहसिन मेवाती ने बताया कि पीडीए जागरूकता अभियान 30 सितंबर तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत अलीगढ़ महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं और छात्रों से संपर्क कर उन्हें सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। समाजवादी छात्र सभा की ओर से करीब 10 हजार युवाओं को छात्र सभा से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में जाकर युवाओं और छात्रों से संवाद करेंगे तथा उन्हें संगठन से जोड़ने का अभियान चलाएंगे। युवाओं को संगठन से जोड़ना और उनकी आवाज को मजबूत करना बेहद जरूरी है।
अमीन सैयद, दानिश अली, फैजान पठान, गुफरान मौजूद रहे।


