सड़क निर्माण के कार्य ने बढ़ा दिया ऑटो का किराया
Aligarh News - कंपनी बाग से क्वार्सी चौराहे के किराए में दस रुपए की बढ़ोतरी, मीनाक्षी पुल बंद होने से एटा चुंगी से घूम कर जा रहे ऑटो

अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण का काम क्या शुरु हुआ ऑटो चालकों की चांदी हो गई। कंपनी बाग से क्वार्सी तक का किराया दस रुपये बढ़ा दिया। चालकों ने महज एक रूट पर ही किराया नहीं बढ़ाया बल्कि आगरा कट से कंपनी बाग तक किराए में बढ़ोतरी कर कर दी। कोई 15 तो कोई 20 रुपये में सवारियों को बैठा रहा है। रामघाट रोड पर सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण का काम शुरु हुआ था। काम अब अपने अंतिम रूप में चल रहा है। सड़क निर्माण कार्य मीनाक्षी पुल तक पहुंच गया है। ऐसे में पुल को तीन व चार पहिया वाहनों के लिए बंद कर दिया गया।
ऐसे में ऑटो चालक एटा चुंगी मार्ग से क्वार्सी चौराहे तक जा रहे हैं। मगर, जहां सवारी को दस रुपये खर्च करने होते थे, वहां उनसे बीस रुपये वसूले जा रहे हैं। ऑटो चालक इस बात का हवाला देते हैं कि उन्हें घूमकर जाना होता है। लेकिन आगरा कट से कंपनी बाग तक का रूट तो पहले की तरह चल रहा है। इसके बाद भी यहां पर दो तरह के किराए लिए जा रहे हैं। ऑटो, ई-रिक्शा सवारियों से पंद्रह रुपये से बीस रुपये ले रहे हैं। कुछ माह पूर्व यहां से ई-बसों का ट्रायल किया गया था। उस समय बस से कंपनी बाग तक के दस रुपये लिए जा रहे थे। ऑटो चालकों ने ये देखा तो अपना किराया भी घटा दिया। दस-दस रुपये में सवारियों को बैठाना शुरु किया। बस की यात्रा लोगों को ज्यादा सुगम लगी। मगर, ट्रायल बंद होने के बाद चालक फिर से मनमानी पर उतर आए। अब यहां से किसी से 15 तो किसी से 20 रुपये लिए जाते हैं। यात्रियों की मांग है कि ई-बस सेवा आगरा कट से भी शुरु होनी चाहिए। एआरएम योगेंद्र सिंह का कहना है कि आगरा कट से ट्रायल किया गया था। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। अभी बोनेर से सूतमिल तक ई-बस सेवा दी जा रही है। आगरा कट पर के लिए भी योजना बनाई जाएगी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


