जान से मारने की नीयत से किया फायर, बाल बाल बची
Aligarh News - हरदुआगंज के जलाली थाना क्षेत्र में एक गांव में नामजद आरोपियों ने एक महिला पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। महिला बाल-बाल बच गई। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। पीड़ित परिवार ने सुरक्षा की मांग की है।

हरदुआगंज/जलाली। थाना क्षेत्र के जलाली पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव में नामजद आरोपियों ने महिला के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिये जिससे महिला बाल बाल बच गई। बेटे की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। गांव भोजपुर निवासी पंकज कुमार पुत्र स्व. राकेश कुमार ने बताया कि गुरूवार की शाम करीब छ: बजे अलहदादपुर निवासी एक युवक अपने एक साथी के साथ गांव भोजपुर उसके घर आया और गाली-गलौज करने लगा तथा जान से मारने की धमकी देने लगे। तभी शोर सुनकर उसकी माता जी कमरे से बाहर आयीं तो दोनों ने जान से मारने की नीयत से तीन राउंड गोली चलाईं, किसी तरह उसके छोटे भाई की पत्नी ने उनकी जान बचाई।गोली
की आवाज सुनकर गांव के लोग आए तो दोनों यह कहते हुए कि उनका गैंग बहुत बड़ा है। पंकज को महीनादारी देनी होगी। नहीं पूरे परिवार को मार देंगे और भाग गये। पीड़ित परिवार दहशत में है। पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिल गयी है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


