Aligarh News: भाजपा के सहमीडिया प्रभारी पर आधी रात को हमले का प्रयास

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

Aligarh News: अलीगढ़ की स्वर्णजयंती नगर में भाजपा नेता आलोक प्रताप सिंह पर आधी रात को हमले का प्रयास किया गया। बदमाशों ने उनकी मोबाइल छीनकर फेंक दिया और हाथापाई करने लगे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आलोक ने क्वार्सी थाने में तहरीर दी है।

Aligarh News: भाजपा के सहमीडिया प्रभारी पर आधी रात को हमले का प्रयास

Aligarh News: अलीगढ़। शहर की पॉश कालोनी स्वर्णजयंती नगर में आधी रात को भाजपा के सहमीडिया प्रभारी एवं व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह पर हमले का प्रयास किया गया। स्वर्णजयंती नगर एसबीआई शाखा के सामने तीन से चार लोगों ने रात को रोककर मोबाइल छीन कर फेंक दिया। भाजपा नेता ने क्वार्सी थाने में तहरीर दी है। पुलिस फुटेज खंगाल रही है। भाजपा नेता आलोक प्रताप सिंह की लक्ष्मीबाई रोड पर एक नर्सिंग होम में मेडिकल स्टोर है। रात को करीब 12.30 बजे वह वसुंधरा कालोनी अपने घर जा रहे थे। स्वर्णजयंती नगर में एसबीआई शाखा के बाहर सड़क पर तीन से चार लोग वाहन सड़क पर खड़ा कर रखा था।

वाहन के पास भाजपा नेता पहुंचे तो वाहन हटाने के लिए कहा। इतने में वहां पर मौजूद लोगों ने कहासुनी शुरू कर दी। रास्ता सुनसान था। व्यापारी नेता ने पुलिस को सूचना देने की बात कही तो मोबाइल छीनकर फेंक दिया। व्यापारी से बदमाश हाथापाई करने लगे। पीछे से वाहन आता देख बदमाश वहां से फरार हो गए। डीएल एएस जेड 8330 नंबर की बुलेट पर बदमाश सपार थे। व्यापारी एवं भाजपा नेता वहां से क्वार्सी थाने पहुंचे। थाने से रात को घटनाक्रम की जानकारी एसएसपी नीरज जादौन को दी। क्वार्सी थाने में बदमाशों के खिलाफ वाहन नंबर सहित तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsअलीगढ़Aligarh News: भाजपा के सहमीडिया प्रभारी पर आधी रात को हमले का प्रयास