
अरिष्टो ताशु किंग ने पांच विकेट से जीत मुकाबला
Aligarh News - अलीगढ़ में वार्ष्णेय युवा संगठन द्वारा आयोजित क्रिकेट लीग वीपीएल सीजन दो के चौथे दिन अरिष्टो तासु किंग ने अमित कोल किंग को पांच विकेट से हराया। पहले बैटिंग करते हुए अमित कोल किंग ने 130 रन बनाए, जबकि...
अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। वार्ष्णेय युवा संगठन, महानगर अलीगढ़ (रजि.) द्वारा आयोजित क्रिकेट लीग वीपीएल सीजन दो के चौथे दिन अरिष्टो तासु किंग और अमित कोल किंग के बीच मैच खेला गया। जिसमें अरिष्टो ताशु किंग ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। अरिष्टो ताशू किंग के कप्तान आशु गैस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी अमित कोल किंग टीम के खिलाड़ीयों ने 12 ओवर के मैच में केवल 2 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरिष्टो ताशू किंग 10.2 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य प्रााप्त कर लिया। विभोर वार्ष्णेय को शानदार बल्लेबाजी के लिए 112 साल की बुढ़िया की घुट्टी के एमडी नितिन घुट्टी की ओर से 1100 रुपए का चेक भी प्रदान किया गया।

उमेश सरकोंडा की ओर से 1100 रुपए प्रदान किए गए। इस अवसर पर विष्णु भैया, एडवोकेट आकाशदीप वार्ष्णेय, भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक, धनंजय वार्ष्णेय, मनोज गुप्ता लकी, रोहित पीतल, आकाश भैया, गौरांग वार्ष्णेय स्टील, लव वार्ष्णेय, अर्जुन वार्ष्णेय, अंकुश राजाजी, हिंमाशु एनके, राहुल सरस्वती, अतुल सायकिल, आशु गैस मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


